Search

 
 
 

मैट्रिक परीक्षा में पालोजोरी के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन II समेत देवघर की 3 खबरें

 
Deoghar : जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में देवघर जिले के पालोजोरी अंचल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सरसा के छात्र राधेश्याम शाह ने 477 अंक (95.40 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है. वहीं, विकास विद्यालय पालोजोरी की दूसरी और मौसमी कुमारी ने 459 (91.80 प्रतिशत) अंक के साथ प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है. मौसमी कुमारी के पिता विमल कुमार महतो शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हैं.

प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल मोहनपुर की कविता बनी प्रखंड टॉपर

[caption id="attachment_875781" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/kavita.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कविता कुमारी[/caption] Mohanpur (Deoghar) : प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल मोहनपुर की छात्रा कविता कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 465 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. उसकी सफलता से परिजनों में खुशी है. कविता आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है. उसके पिता खेती-किसानी कर परिवार का भ्रमण-पोषण करते हैं.

दीपिका पांडेय को टिकट देने के विरोध में  प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष का पुतला दहन

Madhupur (Deoghar) : गोड्डा लोकसभा सीट से महागामा की विधायक दीपिका पांडे को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी में विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर शाम मधुपुर के गांधी चौक पर पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राज्य के मंत्री आलमगीर आलम का पुतला दहन किया. वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोड्डा लोकसभा में कुल 21 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यक सुमदाय की है. वहीं, ओबीसी भी अच्छी तादाद में हैं. टिकट बंटवारे में दोनों की उपेक्षा हुई है. पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के अमेरिका यादव, राजा, परवेज अंसारी, नसीम रजा, इमरान खान उर्फ़ मंगरू, रिंकू, कायाम, साजिद, बहरुद्दीन, उल्फत, तासीफ, अनवर शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही