Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया में नर कंकाल मिलने से दहशत समेत गिरिडीह की 3 खबरें एक साथ

Saria (Giridih) : सरिया थाना क्षेत्र के बड़की लुतियानो में सोमवार को एक महिला का कंकाल मिलने से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों  की सूचना पर सरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंकाल को बरामद कर लिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. कंकाल के समीप लेडीज पर्स व कुछ कपड़े मिले हैं. सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. हर बिंदु पर पड़ताल की जा रही है. इधर, स्थानीय नेता लखन मेहता ने कहा कि कंकाल मिलने से क्षेत्र में डर का माहौल है. पुलिस जल्द मामले की  शिनाख्त करे.

वैष्णो देवी की पैदल यात्रा पर निकले विराट सिंह

[caption id="attachment_867669" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/virat.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मां वैष्णो देवी की पैदल यात्रा पर निकले विराट सिंह व पंकज कुमार[/caption] Saria (Giridih) : सरिया से अमरनाथ की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद विराट सिंह अब मां वैष्णो देवी की पैदल यात्रा पर निकले हैं. उन्होंने अपने सहयोगी पकंज कुमार के साथ बाबा नगरी देवघर से यात्रा की शुरुवात की. विराट सिंह ने बताया कि देवघर से वैष्णो देवी की दूरी 2100 किलोमीटर है, जिसे पैदल पूरा करने की उन्होंने ठानी है. माता ने बुलावा आया और वह दर्शन के लिए पैदल निकल पड़े हैं. 2 माह में यात्रा पूरी करने कहा लक्ष्य है. बैक में कार्यरत कर्मचारी पंकज कुमार भी उनके साथ रहेंगे. इस दौरान विराट व पंकज ने सोमवार को सरिया के  काली मंडा में पूजा-अर्चना कर आगे की यात्रा शुरू की.

जमुआ में पुलिस कलस्टर बनाने बीडीओ ने स्कूलों का लिया जायजा

Jamua (Gridih) : लोकसभा चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारी में प्रशासन जुटा है. चुनाव में पुलिस बलों को ठहरने के लिए कलस्टर बनाने वास्ते जुमआ बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी मणिकांत कुमार व प्रखंड समन्वयक अमित प्रसाद वर्मा ने सोमवार को कई स्कूलों का जायजा लिया. इस दौरान टीम आवासीय विद्यालय जमुआ, उच्च विद्यालय चितरडीह, इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय जमुआ, अनुसूचित आवासीय विद्यालय खरगडीहा, लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज सहित अन्य विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय, आदि की जानकारी ली. स्कूलों के प्रधानाध्यापक व स्थानीय मुखिया को कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-holiday-on-the-day-of-voting-institutions-will-not-deduct-salaries-of-employees-dc/////////">धनबाद

: मतदान के दिन रहेगी छुट्टी, कर्मियों का वेतन नहीं काटेंगे संस्थान- डीसी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही