Search

घर में आग लगने से नकद सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक समेत गिरिडीह की 3 खबरें एक साथ

Dumari (Giridih) : डुमरी प्रखंड की ससारखो पंचायत स्थित नारंगी गांव में बुधवार की रात गोपाल ठाकुर के घर में आग लगने से 94 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. आगलगी में खपरैल घर पूरी तरह से जल कर बर्बाद हो गया है. घर वालों के समक्ष अब रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है. घटना के संबंध में बताया गया कि तड़के करीब तीन घर में आग लगी. गोपाल ठाकुर कोलकाता में मजदूरी का काम करता है. घर में पत्नी अंजू देवी अपने दो बच्चों के साथ सोई हुई थी. कमरे में घुआं भरने और आग की गर्मी से उसकी नींद खुली. आनन-फानन में वह अपने बच्चों को लेकर कमरे से भागी और शोर मचाने लगी. यदि समय पर उसकी नींद नहीं खुलती तो बड़ा हादसा हो सकता था. शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आग बुझाने लगे. भाजपा नेता कमलापति मंडल ने बताया कि उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारी को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा. आसपास के लोग बाल्टी व समीप के कुएं में मोटर लगाकर पानी आग बुझाने में जुट गए. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक काफी देर हो चुकी थी. अंजू ने बताया कि आगलगी में घर बनाने के लिए रखे 90 हजार रुपए, उसके दोनों बच्चों को स्कूल से मिले चार हजार रुपए, 50 किलो चावल, 50 किलो आलू, कपड़ा, बर्तन, रोला समेत अन्य सामान जलकर रखा हो गया.

लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी उमेश राय को गिरफ्तार कर गुरुवार के जेल भेज दिया. उमेश राय मोतिलेदा पंचायत के बरमसिया का रहने वाला है. न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने बुधवार की रात घर में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. छापेमारी में एएसआई उदय नारायण सिंह व अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

धनवार के नए अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम ने पदभार संभाला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/guljar.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  Dhanwar (Giridih) : धनवार अंचल के नए अंचल अधिकारी गुलजार अंजुम ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. अंचल कार्यालय में निवर्तमान सीओ नरेश कुमार वर्मा ने उन्हें चार्ज सौंपा. नए सीओ गुलजार अंजुम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान  उनकी पहली प्राथमिकता होगी. जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा. अपनी समस्या लेकर लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं, समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास होगा. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि नसीम राही, अंसारी भाई, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, मुखिया रामदेव यादव, भुनेश्वर साव, सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश साह, राजेंद्र यादव, बसंत भोक्ता, नाथेश्वर ठाकुर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vehicle-laden-with-cattle-met-with-an-accident-while-escaping-in-maithon-police-seized-it-and-took-it-to-the-police-station//">धनबाद

: मैथन में भागने के दौरान मवेशी लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस जब्त कर ले गई थाना 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp