Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल की 3 खबरें : राजमहल में झामुमो लगाएगा जीत की हैट्रिक- स्टीफन

पाकुड़ जिला कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Pakur :  झामुमो के वरिष्ठ नेता और महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में झामुमो राजमहल सीट से जीत की हैट्रिक लगाएगा. स्टीफन मरांडी शनिवार को पार्टी की पाकुड़ जिला समिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. बैठक में चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए. कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजमहल सांसद विजय हांसदा उपस्थित थे. प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने से राज्य के लोगों में काफी आक्रोश है. कार्यकर्ता निराश न हों. हम सब मिलकर राजमहल में फिर से तीर धनुष का परचम लहरायेंगे. पुराने कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को झामुमो की संघर्ष गाथा और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के विकास कार्यो को बताएं.

सरकार के कार्यों का चुनाव में मिलेगा लाभ : हांसदा

राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने आम आदमी के हित में जितनी योजनाएं चलाई हैं, उतनी योजनाओं के बारे में पूर्व की सरकारों ने सपने में भी नहीं सोचा था. इसका लाभ हमें चुनाव में मिलेगा. पेंशन व राशन योजना से राज्य का एक भी योग्य लाभुक वंचित नहीं है. केंद्र की भाजपा सरकार अपने कारनामों से लोकतंत्र का गला घोंट रही है. हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया. भाजपा एक आदिवासी के खिलाफ ऐसा अन्याय कर रही है. झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. झामुमो का इतिहास संघर्षों का रहा है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अथक परिश्रम और आंदोलन से झारखंड राज्य मिला है. मौके पर जिप अध्यक्ष जुली ख्रिस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, कुणाल अलफ्रेड हेंब्रम, बाबुधन मुर्मू, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, सुशीला देवी, उमर फारूक, मनोज चौबे, सिद्धार्थ शंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

मासिक लोक अदालत में 16 वादों का निष्पादन

Pakur : झालसा रांची के निर्देश पर पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को मासिक लोक अदालत लगाई गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में न्याय सदन में आयोजित इस लोक अदालत में समझौते के आधार पर कुल 16 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही 652400 रुपए की वसूली भी हुई. मामलों की सुनवाई के लिए आठ बेंचों का गठन किया गया था. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कमल प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

सोमवार से प्रात:कालीन होगा कोर्ट

Godda : पहली अप्रैल यानी सोमवार से जिला व्यवहार न्यायालय में कामकाज का समय बदल जाएगा. कोर्ट के कामकाज मॉर्निंग यानी पहली पाली में निबटाए जाएंगे. इस संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने नोटिफिकेशन जारी किया है. जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चन्द्र झा ने बताया कि कोर्ट सुबह सात से दोपहर एक बजे तक तक चलेगा. सुबह 9.30 से 10 बजे तक आधा घंटा का ब्रेक रहेगा. कोर्ट में अधिकारियों के कार्य करने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा. जबकि ई-फाइलिंग के जरिए जमानत आवेदन दाखिल करने का समय सुबह सात से 8.30 बजे होगा जबकि अन्य आवेदन साढ़े दस बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे. यह व्यवस्था अगले तीन महीने यानी 29 जून तक जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangster-aman-sahu-and-naxalite-prabhat-acquitted-in-the-case-of-firing-on-ceo/">धनबाद

: सीईओ पर फायरिंग मामले में गैंगस्टर अमन साहू व नक्सली प्रभात बरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही