मौके पर ये रहे मौजूद
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 57वीं पुण्यतिथि पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में इन्द्रपुरी स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, प्रदेश सोसल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, जय शंकर पाठक, प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दिपू , बिनोद कुशवाहा, ज्योति सिंह मथारू, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, अवधेश कुमार सिंह, आरसी प्रसाद मेहता, अशोक देव, अदिब रिजवी, शशि मोहन सिंह, संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी निसार खान, नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– काउंसिल">https://lagatar.in/about-a-dozen-lawyers-involved-in-the-court-proceedings-against-the-council-may-get-notice-on-thursday/">काउंसिलके खिलाफ कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने वाले लगभग एक दर्जन वकीलों को गुरुवार को हो सकता है नोटिस दूसरी खबर
चौपारण में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभांरभ
alt="" width="600" height="320" /> Chouparan : चौपारण प्रखंड अंतर्गत पांडेयबारा पंचायत भवन में बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि मुखिया रेखा देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में मुखिया ने कहा कि सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी होनी चाहिए. इसके लिए जहां कहीं भी स्वास्थ्य संबंधी शिविर का आयोजन किया जाता है, वहां जाकर लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए.
कार्यक्रम में 45 युवक और 45 युवतियों ने लिया भाग
मुखिया ने खासकर युवाओं और युवतियों से अपील करते हुए इसका लाभ लेने की बात कही. इस कार्यक्रम में पोषण, यौन प्रजनन, असंचारित बीमारियां, मादक पदार्थों का सेवन व दुरुपयोग, चोट और हिंसा, लिंग आधारित हिंसा और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य, एएनएम मीना शाहा, बुलबुल देवी, आरकेएसके को-ऑर्डिनेटर नीरज कुमार सिंह, सहिया और वार्ड सदस्य कुसुम देवी, मैना देवी, सुदामा देवी, वीणा देवी, पूर्णीमा देवी, बबीता देवी, जयंती देवी, कौशल्या देवी, कपूर देवी, अनीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-fast-of-the-family-members-of-kamal-dev-giri-continues-on-the-40th-day/">चक्रधरपुर: कमल देव गिरि के परिजनों का अनशन 40वें दिन भी जारी तीसरी खबर
पूर्व विधायक ने सूर्यकुंड मेले का किया निरीक्षण
alt="" width="600" height="340" /> Barkattha : पूर्व विधायक जानकी यादव ने बरकट्ठा प्रखंड के बेलकप्पी स्थित ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड धाम में लगने वाले मेले का ने जायजा लिया. यहां मकरसंक्रांति पर प्रत्येक वर्ष 14 से 31 जनवरी तक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. बुधवार को पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मेला परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया. जानकी यादव ने कहा कि इस वर्ष मेले में काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है. मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है. निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने सूर्यकुंड परिसर में फैली गंदगी को साफ-सफाई करा लेने की बात कही. उन्हें बिजली की समस्याओं से अवगत कराया गया. विधायक ने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य विकास पांडेय, मेला ठेकेदार श्यामाकांत पांडेय, सुरेश पांडेय, संतोष पांडेय, विजय नायक, राजू नायक, अमित पांडेय, संजय पांडेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment