टेंपो चालकों ने एसपी से की ट्रैफिक जवान की शिकायत
[caption id="attachment_670168" align="alignleft" width="300"]alt="टेंपो चालकों ने एसपी से की ट्रैफिक जवान की शिकायत" width="300" height="200" /> टेंपो चालकों ने एसपी से की ट्रैफिक जवान की शिकायत[/caption] एक ट्रैफिक जवान की प्रताड़ना से तंग आकर टेंपो चालकों ने लातेहार एसपी व थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपा है. सौंपे गये आवेदन में टेंपो चालक बबलू राम, प्रदीप यादव, जयप्रकाश यादव व बहादुर सिंह ने कहा है कि ट्रैफिक पुलिस का उक्त जवान टेंपो चालकों को प्रताड़ित करता है. यहां तक कि उनके साथ मारपीट तक करता है. गुरुवार को वे लोग नगर पंचायत कार्यालय के सामने गली में अपनी-अपनी टेंपो खड़ा किये थे. अचानक उक्त जवान वहां आया और बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट करने लगा. टेंपो चालकों ने बताया कि विगत दो महीने से उक्त जवान के द्वारा टेंपो चालकों को प्रताडि़त किया जा रहा है. ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश सिंह, अर्जुन यादव, समशेर सिंह, प्रवीण यादव, लाल बिहारी यादव, राजबलि सिंह, लाल बिहारी यादव, बीरू राम, प्रभू कुमार यादव, राजेश यादव व महेंद्र दास आदि का नाम शामिल है.
कुष्ठ जागरुकता व कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ
[caption id="attachment_670170" align="alignleft" width="300"]alt="कुष्ठ जागरुकता व कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ" width="300" height="200" /> कुष्ठ जागरुकता व कुष्ठ रोगी खोज अभियान का शुभारंभ[/caption] राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल परिसर में कुष्ठ जागरुकता एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2023 (प्रथम चक्र) का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए 15 जून से 28 जून तक कुष्ठ जागरुकता एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जायेगा. लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा खोजी दल के घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा. इसके बाद उन व्यक्तियों की जांच की जाएगी. जांच में कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर उसका इलाज प्रारंभ किया जाएगा. इस अभियान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गठित टीम द्वारा कुष्ठ रोगियों की पहचान व उनका इलाज किया जायेगा. डोर टू डोर सर्वे के लिए कुल 1132 टीम बनाई गई है. इनमें 150 सुपरवाइजर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी कार्य करेंगे. सभी टीम के सदस्यों एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने बताया कि शरीर में तांबे रंग का दाग और उस दाग में सूनापन होना कुष्ठ रोग के लक्षण है. शरीर में ऐसे लक्षण होने पर शीघ्र ही डॉक्टर से जांच कराना चाहिए. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. शोभना टोप्पो ने अभियान की जानकारी दी. इस अभियान की सफलता एवं कुष्ठ के प्रति लोगों में जागरुकता के लिए सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर कुष्ठ जागरुकता रथ को रवाना किया. मौके पर आरडीडी पलामू डॉ. संतोष श्रीवास्तव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जंगल">https://lagatar.in/read-three-news-of-latehar-together-including-the-burnt-skeleton-of-a-young-man-recovered-from-the-forest/">जंगल
से युवक का जला हुआ कंकाल बरामद समेत लातेहार की तीन खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]
Leave a Comment