Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां के प्रवासी मजदूर की बेंगलुरू में मौत समेत गरिडीह की 3 खबरें एक साथ

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड की सेरुआ पंचायत के चेरवा गांव निवासी राजो राय (45 वर्ष) की मौत शनिवार की रात बेंगलुरू में हो गई. वह पिछले कुछ वर्षों से वहां रहकर मजदूरी करता था. उसका शव  सोमवार को गांव लाया गया. शव आते ही गांव में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. राजो राय के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने ग्रामीणों के सहयोग पैसे की व्यवस्था की और गांव लाया गया. सोमवार को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. मजदूर की मौत पर जयराम यादव, गुरुसहाय रविदास, अशोक मोदी, अशोक यादव, भीम रविदास आदि ने शोक व्यक्त किया है.

चरघरा से गायब लड़की जमुई से बरामद

Jamua (Giridih) : जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा गांव निवासी नाबालिग बीते 29 मई को अपने घर से गायब हो गई थी. परिजनों ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से लड़की को खोज निकालने की गुहार लगाई थी. पुलिस ने उसे सोमवार को बिहार के जमुई जिले के चकाई से बरामद कर लिया. लड़की की मां ने थाने में दिए आवेदन में अपनी बड़ी बेटी के पति बबन राय पर उसकी नाबालिग बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था. पुलिस आरोपी बबन राय से पूछताछ की. इसके बाद लड़की को घटियारी से बरामद कर लिया. उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों का सौंप दिया.

सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका

[caption id="attachment_893550" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/road-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सड़क निर्माण कार्य रोकते ग्रामीण[/caption] Jamua (Giridih) : जमुआ-खोरीमहुआ पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य चल रहा है. ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार की शाम जमुआ चौक के पास निर्माण कार्य रोक दिया. ग्रामीणों व दुकानदारों का कहना था कि सड़क निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप नहीं हो रहा था. चौक पर जल जमाव नहीं हो इसके लिए सड़क को और ऊंचा करने की मांग की. प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि संजीत यादव व प्रखंड बीस सूत्री सदस्य कांग्रेस नेता सच्चिदानन्द सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण निर्माण स्थल पहुंचे और काम रोकवा दिया. मौके पर पुरन यादव, दुकानदार संघ के वीरेन्द्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही