Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में भक्तिभाव से हुई मां सरस्वती की पूजा समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  बोकारो व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सरस्वती पूजा की धूम रही. स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग समेत सभी शिक्षण संस्थानों व गली-मोहल्लों में छोटे-बड़े पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा रख पूरे भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की गई. शहर के सेक्टर 3बी स्थित वसुंधरा गली में वसुंधरा परिवार की ओर पूजा धूमधाम से की गई. मुहल्ले के बच्चों और वसुंधरा गली के सदस्यों ने आपसी सहयोग से पंडाल का निर्माण कर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. पूजन के बाद बच्चों ने हवन अनुष्ठान भी किया. आयोजन में भाग लेने के लिए वसुंधरा परिवार के सभी सदस्यों के लिए पीला ड्रेस कोड रखा गया था. सभी बच्चे, महिला-पुरुष पीले वस्त्र में सज-धजकर आए और मां की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका. मौके पर चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ-साथ अन्य मनोरंजक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर दिया. गुरुवार को प्रातःकालीन व संध्या आरती होगी. शुक्रवार की शाम टू-टैंक गार्डन तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

तेनुघाट में श्रद्धा के साथ हुई विद्यादायिनी की पूजा-अर्चना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/tenu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tenughat : तेनुघाट, चापी, घरवाटांड़ और आसपास के इलाकों में विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा के साथ की गई. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजीव कुमार पांडेय, शशि मिश्रा, चुन्नू पांडेय सहित अन्य पुजारियों ने पूजा संपन्न कराई. क्षेत्र के विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, क्लबो व मुहल्लों में छोटे-बड़े पंडाल में मां की मूर्ति स्थापित पूजा की गई. बच्चों में पूजा को लेकर काफी उत्साह नजर आया. तेनुघाट में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गीत, संगीत, नृत्य, क्विज में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. आयोजन में पवन कुमार, नलिनी सिन्हा, सौरभ सिंह, अमन सिंह, शिवम कटरियार, लाल बाबू, शंकु कुमार, कौस्तुभ कृष आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

जैनामोड़ बसंतपंचमी मेला का शुभारंभ, जुटे कई गणमान्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/mela-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jaridih (Bokaro) : बसंत पंचमी के अवसर पर जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ खेल मैदान में सरस्वती पूजा धूमधाम से की गई. इस मौके पर मैदान में कौशल विकास जागरूकता मेला भी लगाया गया. यह मेला लगातार 32 वर्षों से विभिन्न नामों से लगता रहा है. इस बार मेले का आयोजन कर नवयुवक कला मंच ने किया है. मेले में युवाओं को नौकरी से जोड़ने के लिए जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं. मौके पर जरीडीह अंचलाधिकारी प्रणव रितुराज,  बीडीओ जयपाल महतो, बोकारो जिला झामुमो अध्यक्ष हीरालाल मांझी, भाजपा नेता सुनील कुमार मंडल, जदयू जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, जैना मुखिया आनंद महतो, भोला महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-administrations-bulldozer-on-illegal-shops-and-constructions-in-sector-4/">बोकारो

: सेक्टर-4 में अवैध दुकानों-निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही