Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में सात दिवसीय स्वदेशी मेला का शुभारंभ समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज ने किया उद्घाटन

Bokaro : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से बोकारो में आयोजित सात दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला का उद्घाटन शनिवार को बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज वीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया. उन्होंने कहा कि लघु उद्योग से जुड़कर महिला एकल रूप से स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रही हैं. इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच बधाई का पात्र हैं. बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकल फोर वोकल की प्रेरणा स्वदेशी जागरण मंच से मिली, जिससे आज भारत दुनिया का सिरमौर बनकर उभर रहा है. स्वदेशी जागरण मंच वर्षों से यहां मेला लगा रहा है. स्वदेशी मेला लगाने के लिए जो सहयोग की आवश्यकता होती है, वह अपने स्तर से हर संभव मदद करने का प्रयास करते रहे हैं और करते रहेंगे. इसके पूर्व अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर मेला की शुरुआत की. स्वागत भाषण मेला संयोजक संजय बैद ने किया. अखिल भारतीय मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार कुमार संजय ने भी विचार व्यकत किए. मेले में करीब 150 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों की बनाई वस्तुओं की बिक्री की जा रही है.

नव चयनित सेविका, सहायिका को डीसी ने सौंपा प्रमाणपत्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/सेविका.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : बोकारो जिला परिषद कार्यालय के नव निर्मित कांफ्रेंस हाल में शनिवार को एनीमिया मुक्त भारत योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डीसी कुलदीप चौधरी ने की. उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. पंचायत स्तर तक योजनाओं को क्रियान्वित करने, योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों, सेविका, सहायिका, महिला सुपरवाइजर व सीडीपीओ की अहम भूमिका है. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को एनीमिया के प्रति जागरूक करने को कहा. जीवन शैली में कौन से परिवर्तन करने होंगे, क्या सेवन करने से एनीमिया की बीमारी समाप्त होगी इसके बारे में बताने को कहा. किशोरियों को जरूरी होने पर आयरन टेबलेट खाने आदि के संबंध में बताएं. उन्होंने आने वाले छह माह, साल भर में बोकारो को लक्ष्य अनुरूप एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की सीख दी. डीसी ने नव चयनित दस सेविका, सहायिकाओं को चयन पत्र देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा. मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मेनका, जिला योजना पदाधिकारी राज शर्मा, उमंग फाउंडेशन के संजय झा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, कार्यपालक अभियंता हरी प्रसाद, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर बसंत आदि उपस्थित थे.

जिला झामुमो की बैठक में दर्जनों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/रउउ-इवा.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : बोकारो के सर्किट हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई. मौके पर दर्जनों युवाओं व महिलाओं ने झामुमो की सदस्याता ग्रहण की. सदस्याता ग्रहण करनेवालों को पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने माला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश का चक्रव्यूह रचकर जिस तरह से फंसाने का अनैतिक काम किया गया है, इसको लेकर जनता से न्याय की मांग करेंगें. 2024 के चुनाव में एक ही नारा के साथ हमलोग आगे बढ़ेंगे और वो भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-injured-in-road-accident-in-mahuda-dies-during-treatment/">धनबाद

: महुदा में सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही