Search

 
 
 

गोड्डा से 3, महगामा व पोड़ैयाहाट से 1-1 नामांकन

 
Godda : झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है. नामांकन के चौथे दिन गोड्डा जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. इसमें गोड्डा विधानसभा सीट से तीन, महगामा व पौड़ेयाहाट विधानसभा सीट से एक-एक नामांकन दाखिल हुए. पौड़ेयाहाट सीट से न्याय धर्म सभा पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अरुण कुमार ने पर्चा भरा. इस सीट के लिए यह पहला नामांकन है. वहीं, 2 प्रत्याशियों निर्दलीय बाबूलाल टुडू व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रवीण कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा. गोड्डा सीट नामांकन दाखिल करने वालों में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के परिमल कुमार ठाकुर,निर्दलीय निरंजन प्रसाद यादव व इंद्रजीत शर्मा शामिल हैं. इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अरविंद रामदास ने नामांकन पत्र खरीदा. वहीं, महगामा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कृष्ण मोहन चौबे ने नामांकन दाखिल किया. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-bjps-lobin-hembram-files-nomination-from-borio-assembly-seat/">गोड्डा

: बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा के लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही