Search

 
 
 

दो बाइक की टक्कर में 3 लोग जख्मी, गम्भीर हालत में बीजीएच में भर्ती

 

Bokaro: जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये हैं. हादसा सेक्टर 4 स्थित जय जवान पेट्रोल पंप के सामने हुआ है. जहां मुख्य सड़क पर एक ही ओर जा रहे दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर एक व्यक्ति तथा दूसरे बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे. जिसमें तीनों को गंभीर रूप से चोट लगी है. जिन्हें स्थानीय लोगों ने बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया. जहां दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. सड़क दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. और घटनास्थल की सड़क खून से लाल हो गई. दोनों बाइक सवार लोग पत्थर कट्टा चौक की ओर से सेक्टर 4 की ओर जा रहे थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही