Search

गिरिडीह : वज्रपात से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल

Giridih : जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वज्रपात से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 लोग घायल

सोमवार देर शाम हो रही बारिश के दौरान राजपुरा गांव में आसमानी बिजली कहर बनकर गिरी और एक ही परिवार के पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. परिवारके सभी सदस्य घायल हो गये. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल. जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति,पत्नी और उसकी एक भतीजी शामिल है. मृतकों में नीलकंठ राय (28) वर्ष,उसकी पत्नी संजू देवी (24) वर्ष और उसकी भतीजी खुशी कुमारी (7) वर्ष शामिल है. जबकि कौशल्या देवी (45) वर्ष और लक्ष्मण महतो 24) वर्ष सदर अस्पताल में इलाजरत है.

काम कराने के दौरान हुआ हादसा

मृतक नीलकंठ राय के भाई आर्यन राय ने बताया कि कौशल्या देवी को पीएम आवास मिला हुआ है. सोमवार की देर शाम तक उसका प्लास्टर करवाया जा रहा था. इसी दौरान वज्रपात हुआ और सभी लोग बुरी तरह से झुलस गए. तत्काल सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड लाया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

ग्रामीणों ने की उचित मुआवजे की मांग

एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत से राजपुरा गांव में मातम छाया हुआ है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//