Search

 
 
 

एमएसआई मंत्रालय की प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में महिलाओं के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण : बसंत तिर्की

 
Ranchi : नेशनल एससी-एसटी हब, एमएसआई मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एससी-एसटी हब योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (टिक्की) के लोग शामिल हुए. टिक्की के राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय द्वारा पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में महिलाओं के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. ऐसी स्थिति में उनको जागरूक करना एवं उनकी भागीदारी को बढ़ाना है. इसके अलावा सरकार की कई योजनाएं संचालित हैं, जिनमें महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है. इसे भी पढ़ें–मेडिसिन">https://lagatar.in/50-to-60-percent-of-those-who-come-to-medicine-opd-are-in-the-grip-of-viral-ward-full-in-sadar-hospital/">मेडिसिन

ओपीडी आने वालों में 60 प्रतिशत मरीज वायरल की चपेट में, सदर अस्पताल में वार्ड फुल

आदिवासी समाज में महिलाएं ही लीड रोल में

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में महिलाएं और पुरुष में भेद नहीं है. बल्कि महिलाएं ही समाज के लीड रोल में हैं. आदिवासी समाज में, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे लिए बिजनेस- व्यापार का क्षेत्र कोई नया नहीं है. सड़क के किनारे हो या ग्रामीण हाट बाजारों में कई वन उत्पाद एवं कृषि खाद्य संबंधी वस्तुएं बेचते हुए महिलाएं मिल जाएंगी. आज उन्हीं निचले स्तर को बृहद रूप से एवं उन्नत तरीकों से आगे लाने  की आवश्यकता है. आज ट्राइबल चेंबर के महिला कोषांग के गठन से माइक्रो उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी मजबूती आएगी. झारखंड में महुआ अनुसंधान केंद्र की भी स्थापना की जानी चाहिए. नेशनल एससी एसटी हब के मुख्य प्रबंधक किरण मारिया तिरु ने महिलाओं को सरकार की सभी योजनाओं से अवगत कराया एवं जन - जन तक इस योजनाओं को पहुंचाने की बात कही.

टिक्की झारखंड चैप्टर महिला कोषांग का गठन

कार्यक्रम में टिक्की के झारखंड चैप्टर महिला कोषांग का गठन किया गया. इसका उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. सरकार की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करना है. समिता एकका-अध्यक्ष, संध्या सिंह कुंटिया- उपाध्यक्ष,अनीमा बा- सचिव, रोशनी खलखो- कोषाध्यक्ष सहित प्रिया टोपनो, अगाथा भेगरा, तूलिका तिर्की, डेजी मुंडा जानकी सिंह कुंटिया, मनोनीत टोपनो, पुष्पा भेंगरा कार्यकारिणी सदस्य बनायी गयी हैं. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/there-is-an-atmosphere-of-doubt-in-jharkhand-the-governor-should-make-the-intention-of-the-election-commission-public-bandhu-tirkey/">झारखंड

में संशय का माहौल, चुनाव आयोग के मंतव्य को सार्वजनिक करें राज्यपाल : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही