Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र व गुजरात में साहिबगंज के दो प्रवासी मजदूरों की मौत समेत संथाल की 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड निवासी दो प्रवासी मजदूरों की क्रमश: महाराष्ट्र व गुजारत में मौत हो गई. मृतकों में पतौड़ा पंचायत के गड़ाली गांव निवासी करीमुल शेख (25 वर्ष) व वकाईटोला गांव का महबूब शेख (32 वर्ष) शामिल हैं. करीमुल शेख गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करता था. तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी. वह 16 फरवरी को कमाने के लिए अहमदाबाद गया था. गुरवार को अचानक उसे डायरिया की शिकायत हुई. दवा लेने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और देर रात उसकी मौत हो गई. वहीं, पश्चिमी उधवा के वकाईटोला का महबूब शेख की महाराष्ट्र के पानवेल में शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. वह 10 फरवरी को घर से मुंबई मजदूरी के लिए गया था. वहां वह नारियल बेचने का काम करता था. शुक्रवार की सुबह अचानक सीने में जलन की शिकायत हुई. दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

दो घरों में लगी आग, मवेशी सहित सारा सामान जलकर राख

Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर दो घरों में आग लग गई. आग में मवेशी सहित दोनों घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, गांव के चेतन मंडल की पुत्रवधू मोलिका देवी रसोई में खाना बना रही थी. इसी दौरान जरूरी काम से वह घर के बाहर चली गई. तभी चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई और धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई. आग ने बगल के दूसरे घर को भी चपेट में ले लिया. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक सारा सामान जल चुका था. घटना में एक मवेशी के भी मरने की सूचना है.

गोड्डा : शराब दुकान में चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Godda : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के  पांडूबथान व तियोडीह स्थित सरकारी शराब दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने घटना में शामिल राजमहल (साहेबगंज) के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि बीते जनवरी में पांडूबथान व फरवरी में तियोडीह स्थित सरकारी शराब दुकान में चोरी हुई थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि राजमहल के चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.इसके बाद पुलिस ने नारायणपुर में छापामारी कर रहमत शेख व कमरूज जमाल उर्फ मिथुन को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से लूट के पांच हजार रुपए व मोबाइल जब्त किया है. पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.  दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/prime-minister-inaugurates-bokaro-thermals-ftg-plant-online//">बोकारो

थर्मल के एफटीजी प्लांट का प्रधानमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही