Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महगामा में पानी से भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद समेत संथाल की 3 खबरें एक साथ

Godda : महगामा थाना क्षेत्र के भल्लूकिता गांव के पास पानी से भरे गड्ढे से सोमवार को युवक शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बताया कि गांव के बाहरी बहियार में पानी का पाइप बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया था. ग्रामीणों गड्ढे के पानी में तैरता शव देख इसकी सूचना महगामा थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और ग्रामीणों से इसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया. घटनास्थल पर जुटे अगल-बगल के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने आशंका जताई कि युवक की दूसरी जगह हत्या की गई है. हत्यारों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को यहां लाकर गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मारपीट कर जख्मी करने की आरोपी महिला को 4 वर्ष कैद

Godda : जान मारने की नियत से मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में कोर्ट ने सोमववार को फैसला सुनाया. गोड्डा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य की अदालत ने मामले में लोहिया नगर निवासी आरोपी महिला खुशबू देवी को चार वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है. घटना वर्ष 2018 को हुई थी. इस संबंध में नगर थाना में महिला के खिलाफ कांड संख्या 01/18 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कोर्ट में आरोपपत्र समर्पित किए जाने के बाद मामले की सुनवाई हुई. लोक अभियोजक ने गवाहों का बयान दर्ज कराया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने खुशबू देवी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई. सरकार की ओर से पीपी बशीर अहमद ने पक्ष रखा.

मंडरो में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Sahibganj : मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी थाने की पुलिस सोमवार को रेलवे फाटक के पास अवैध हथियार के साथ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे फाटक के आस पास दो युवक किसी अंजान घटना देने की नियत से हथियार के साथ घूम रहे हैं. इसके बाद थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया. इनमें से एक का नाम सोनू यादव और दूसरे का जीतेन्द्र यादव है. उनके पास से देसी पिस्टल बरामद की गई. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : पृथ्वी">https://lagatar.in/if-there-is-earth-then-we-are-there-dr-3-news-from-bokaro-including-gangwar-ii-together/">पृथ्वी

है तो हम हैं : डाॅ. गंगवार II समेत बोकारो की 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही