Search

 
 
 

बहरागोड़ा में अवैध बालू लदे 3 ट्रक जब्त, तस्करों में हड़कंप

 

Baharagora : विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अंतरराज्यीय बालू तस्कर सक्रिय हो गए. प्रशासन ने गुरुवार की रात बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन ट्रकों को जब्त किया. ये ट्रक बालू लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे. प्रशासन की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के सिरशा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से अवैध बालू की निकासी कर रात के अंधेरे में ट्रकों पर लादक झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. इसके एवज में बालू माफिया मोटी कमाई करते हैं. इससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होता है. बहरागोड़ा थाना पुलिस जब्त ट्रकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/executive-chairman-held-a-meeting-with-officials/">झारखंड

विस के कार्यकारी अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही