Ranchi News: चान्हो के चोड़ा में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए खेलारी-बीजूपाड़ा मार्ग को जाम कर दिया.
ग्रामीणों ने सड़क पर आवागमन रोककर हादसे के प्रति नाराजगी जताई. सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.