Search

 
 
 

सीएम पर ईडी की दबिश, सियासी भूचाल के साथ ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप, झामुमो कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी, सीएम मामले में संज्ञान लें राज्यपाल : भाजपा समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच और आवश्यक जानकारी हासिल करने के सिलसिले में झारखंड ईडी की टीम सोमवार की सुबह 7.30 बजे दिल्ली के शांति निकेतन स्थित सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची. थोड़ी देर यहां ठहरने के बाद ईडी की टीम झारखंड भवन पहुंची. यहां कुछ देर रुकने के बाद ईडी की टीम दुबारा सीएम के शांति निकेतन स्थित आवास पर आ गयी. देर रात ईडी कागजात और एक कार साथ ले गई. सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर सोमवार को पूरा झारखंड अलर्ट मोड पर है. हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. दूसरी तरफ राज्य में सियासी भूचाल के साथ ब्यूरोक्रेसी में भी हड़कंप है. ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को दूसरे दिन भी झामुमो का मार्च और प्रदर्शन जारी रहा. यह कार्यक्रम 31 जनवरी तक चलेगा. दूसरे दिन रांची समेत खूंटी, रामगढ़, गढ़वा, सिमडेगा जिले के हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ईडी अधिकारियों के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने की सूचना समाचार चैनलों के माध्यम से प्राप्त हो रही है. अगर इस खबर में सत्यता है, तो यह झारखंड के लिए संवैधानिक संकट की स्थिति है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से निवेदन है कि वो मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को तलब कर जांच एजेंसी से भागने का कारण पूछें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही