Search

 
 
 

REO में 30 जूनियर इंजीनियरों की हुई पोस्टिंग

 
Ranchi: ग्रामीण कार्य विभाग(आरइओ) में 30 जूनियर इंजीनियरों का पदस्थापन कर दिया गया है. इन जूनियर इंजीनियरों की सेवा जल संसाधान विभाग से ली गई है. ग्रामीण कार्य विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है. जिन जूनियर इंजीनियरों का पदस्थापन आरइओ में किया गया है. उनमें मनन कुमार को विशेष प्रमंडल देवघर, उमेश कुमार को गुमला, अमित कुमार को सरायकेला, शशिकांत उरांव को रामगढ़,अभय रंजन को लोहरदगा, दुर्गा प्रसाद महतो को रामगढ़, विक्रम को गोड्डा, कृष्णकांत कुमार को चाईबासा, विकास आदित्य को गोड्डा, प्रवीण कुमार को पलामू, अजय कुमार को गुमला, मिहिर कुमार को गोड्डा, धीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर, राजेश भगत को रांची,मृत्युंजय महतो को गुमला, चंद्रप्रकाश को साहेबगंज, शैलेश रंजन को साहेबगंज, दावानल प्रसाद मुर्मू को जमशेदपुर, विजय कुमार सिंह को सिमडेगा, हेमंत भगत को रांची, आलोक कुमार को लोहरदगा, शकील अंसारी को दुमका, अभय कुमार को जमशेदपुर, सुनील कुमार को सरायकेला, नरेश मंडल को लातेहार, सुमित कुमार को चाईबासा, जीतेंद्र पांडेय को बोकारो और मानिकचंद मुर्मू को गिरिडीह में पदस्थापित किया गया है. इसे भी पढ़ें -मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-mainiyan-samman-yojana-delay-in-payment-installments-due-increasing-number-beneficiaries-and-irregularities/">मुख्यमंत्री

मंईयां सम्मान योजना: लाभुकों की बढ़ती तादाद और गड़बड़ी के कारण किस्त भुगतान में हो रही देरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही