Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड से 30 पेंशनर्स 21 जुलाई को संसद मार्च में भाग लेंगे

Ranchi : पोस्टल व आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की शनिवार को शहीद चौक स्थित जीपीओ में बैठक हुई. केडी राय ने कहा कि बकाया भुगतान की मांग को लेकर राज्य से 30 पेंशनर्स 21 जुलाई को संसद मार्च में भाग लेने दिल्ली जायेंगे. इस मार्च में रांची के आठ लोग एमजेड खान, साधन कुमार सिन्हा, केडी राय, त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, गौतम विश्वास, रामचंद्र प्रसाद और राम नरेश पांडे शामिल होंगे.

नई पेंशन योजना की वापसी के लिए हस्ताक्षर अभियान

एसोसिएशन के राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि नई पेंशन योजना की वापसी के लिए 23 मई से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. एसपी मंडल 3 जुलाई को दुमका में यूनिट का गठन करेंगे. 5 जुलाई को देवघर में बैठक करेंगे. कहा कि 2018 से पोस्टमैन के बकाया के भुगतान को लेकर एसोसिएशन दिल्ली में  डाक विभाग के अफसरों से मिलेंगे. बैठक में  साधन कुमार सिन्हा, गौतम विश्वास, सत्यपीर मंडल, हसीना तिग्गा. राजेंद्र महतो, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, सुखदेव राम, रफी अहमद, बी बारा, राम नरेश पांडेय, मो नौशाद,र मेश काशी, डीएन साहू उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-children-going-to-school-in-hot-sun-demand-to-increase-summer-vacation/">रांचीः

तपती धूप में बच्चे जा रहे स्कूल, गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही