Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन सहित कई स्टेशनों से पार्सल भाड़े में दी गई 30 प्रतिशत की छूट

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेलवे स्टेशन पर पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा चयनित ट्रेनों में पार्सल भाड़े में छूट दी गयी है. छूट के साथ नई दर 22 जून से लागू हो गई है. पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलकर देश के अलग-अलग स्टेशनों पर जाने वाली 50 ट्रेनों में स्टैण्डर्ड स्केल से 30 प्रतिशत की कटौती की गई है, जबकि 55 ट्रेनों को वर्तमान पार्सल स्केल से एक स्केल नीचे किया गया है, ताकि ज्यादा-से-ज्यादा सामान का परिवहन रेल द्वारा किया जा सके. कहा गया है कि सभी व्यापारी और लीज होल्डर भाड़े में छूट का लाभ लेते हुए मंडल द्वारा लीजिंग टेंडर, ई-ऑक्सन प्रक्रिया में भाग लेकर अपने फर्म के लिए स्थान आरक्षित करा सकते हैं. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही