Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल में नियुक्त किये गये 30 स्टाफ ने नहीं किया ज्वॉइन, डीसी ने सभी को किया शो कॉज

Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची जिला सहित राज्यभर में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. जिस रफ़्तार से संक्रमण फैल रहा है. उसी रफ्तार से जिले में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की कमी भी बढ़ती जा रही है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न जिलों से डॉक्टर, एएनएम और कुछ अन्य अधिकारी कर्मचारी को सदर हॉस्पिटल के लिए नियुक्त किया गया है.  

सदर अस्पताल में नियुक्त किये गये स्टाफ में से गुरुवार को 30 लोग अनुपस्थिति रहे. जिसके बाद डीसी ने सभी 30 लोगों को शो कॉज नोटिस जारी किया.

30 लोगों ने नहीं किया ज्वॉइन

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और अस्पतालों में स्टाफ की कमी को देखते हुए इन सभी को सदर अस्पताल में नियुक्त किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार इन 30 स्टाफ को गुरुवार तक ड्यूटी ज्वॉइन करनी थी. पर इन 30 लोगों ने ज्वॉइन नहीं किया. जिसको लेकर डीसी ने इन सभी स्टाफ को शो कॉज किया है.

आपको बता दें कि बीते रविवार को डीसी ने सदर हॉस्पिटल को कोविड 19 हॉस्पिटल घोषित किया था. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए कई डॉक्टरों, शिक्षकों और अन्य लोगो की नियुक्ति की गई थी. 

24 घंटे के अंदर ड्यूटी ज्वॉइन करने और अनुपस्थिति का मांगा जवाब  

डीसी ने इन सभी डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ को अपने अनुपस्थिति होने का कारण बताने के लिए पत्र जारी किया है. उन्होंने इन्हें 24 घंटे के अंदर ड्यूटी ज्वॉइन करने और जवाब देने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर उन्होंने इन सभी के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 56 और दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही है.

किन 30 लोगों को किया गया शो कॉज  

1. डॉक्टर मार्शल लुगुन सीएचसी,  तमाड़

2. डॉक्टर ईशानी सिंह, स्वास्थ्य केंद्र, मैक्लुस्कीगंज

3. डॉ स्नेह संध्या स्वास्थ्य केंद्र सारजमडीह, तमाड़

4. डॉक्टर कीर्ति त्रिपाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पिठौरिया

5. डॉ राजीव भारद्वाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरमांझी

6.  डॉक्टर अभिनीत सिद्धार्थ ईएसआईसी, नामकुम

7.  डॉक्टर सरिता कच्छप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चान्हो

8. डॉक्टर संध्या सिन्हा रेफरल अस्पताल, मांडर

इन एएनएम को किया गया शो कॉज -

9.  बंदना तिर्की

10. रोशनी मिंज

11. माया एक्का

12. दीपिका कुमारी

13.  पिंकी कुमारी

14. मनोरमा कुमारी

15.  गोबिका खाका

16. निर्मला खलको

17. मनीषा कुमारी

18. सुषमा तिर्की

19. मनीषा कुमारी

20.  प्रियंका कुमारी

21. अंजू एक्का

22. लीला कुमारी

23. अंजना नाग

24. श्वेता कुमारी

25. एलिना एक्का

26. अनुलता भुटकूवार

27.महिपाल कुमार प्रजापति, शिक्षक

28.सुदामा मुंडा, शिक्षक

29.अब्दुर सलाम

30 वीरेंद्र प्रसाद, कनीय अभियंता जल, पथ प्रमंडल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही