Search

 
 
 

30 टन अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ाया, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

 
Latehar/Chandwa : लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना की पुलिस ने पलामू ढाबा के पास से लगभग 30 टन अवैध कोयला लदे एक 14 चक्का ट्रक को पकड़ा. चंदवा थानेदार ने बताया कि पतरातू निवासी अरुण कुमार का ट्रक है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH-02AX-8399 है. ट्रक का ड्राइवर और खलासी शनिवार रात पलामू ढाबा के समीप खड़ा कर खाना खा रहा था. जिसे एसपी के निर्देश पर चंदवा पुलिस ने कब्जे में लेकर ट्रक में लदे कोयले से संबंधित कागजात की मांग की. जिसपर चालक न तो कागजात दिखा पाया और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया. जिसके बाद उक्त ट्रक को जब्त कर थाना में कांड संख्या 99/22 दर्ज कर ड्राइवर और खलासी को जेल भेज दिया गया. ड्राइवर गुलाटीबिगहा जिला औरंगाबाद बिहार और उपचालक छोटू कुमार ग्राम पकहा, जिला औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने ट्रक के अलावे दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है. छापामारी दल में थानेदार मदन कुमार शर्मा, दिव्य प्रकाश, अरविंद कुमार के साथ पुलिस  बल के जवान थे. ­­इसे भी पढ़ें-  घर">https://lagatar.in/ccl-worker-and-wifes-body-found-in-the-courtyard-of-the-house/">घर

के आंगन में मिली सीसीएलकर्मी और पत्नी की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही