Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेलगांव में बनेगा 300 बेड का आइसोलेशन सेंटर, सचिव कर रहे सीएमडी से वार्ता

Advertisement
Advertisement

Ranchi: कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए रांची के खेलगांव में करीब 300 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाने की तैयारी हो रही है. इस सेंटर को तैयार करने में सीसीएल की तरफ से स्वास्थ्य उपकरण और तमाम तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी.

मैन पावर राज्य सरकार की तरफ से देने पर विचार किया जा रहा है

सेंटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए मैन पावर राज्य सरकार की तरफ से देने पर विचार किया जा रहा है. मामले को लेकर सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद और स्वास्थ्य सचिव केके सोन के बीच वार्ता हो रही है. गुरुवार को एक बार फिर से दोनों अधिकारी बैठक करने जा रहे हैं. खेलगांव में आइसोलेशन सेंटर बन जाने से रांची के आस-पास के लोगों को काफी राहत मिलेगी. फिलहाल कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में काफी मश्क्कत के बाद बेड मिल पा रहा है.

सांसद ने की कोयला मंत्री से की बात

रांची में कोरोना के हालातों को देखते हुए सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से बात की हैं. सांसद ने कोयला मंत्री से आग्रह किया कि रांची का खेलगांव में काफी जगह है. इसकी देखरेख सीसीएल कर रहा है. उन्होंने मंत्री को बताया कि सीसीएल यहां पर बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और आवश्यक संसाधन मुहैया करा सकता है. ऐसा करने से रांची की बड़ी आबादी को राहत भी मिलेगी और उनका समुचित उपचार भी हो सकेगा.

मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें आश्वस्त

सांसद ने कहा कि सीसीएल के सीएसआर और अन्य मद के लिए आइसोलेशन सेंटर खोला जा सकता है. सांसद ने बताया कि मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे पर जल्द ही सीएमडी से बात करेंगे. वहीं सीसीएल के सीएमडी ने सांसद संजय सेठ से बात कर इस पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि इसके लिए राज्य सरकार की सहमति आवश्यक होगी. सीएमडी से बात के बाद सांसद संजय सेठ ने तुरंत राज्य के स्वास्थ्य सचिव श्री केके सोन से बात की. उनसे कहा कि सीसीएल और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेलगांव में अविलम्ब आइसोलेशन सेंटर शुरू किया जाए. वहीं सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से भी बात की और रांची रेलवे स्टेशन पर खड़े रेल के बोगियों में 200 बेड के आइसोलेशन कोच बनाने का आग्रह किया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही