Search

 
 
 

15 दिन में 300 लोगों ने लिया पोस्ट कोविड में परामर्श, 7 मरीजों को करना पड़ा भर्ती

 
Ranchi: कोरोना से उबरे लोगों में पोस्ट कोविड की कई समस्याएं देखी जा रही है. सांसे लेने में तकलीफ, अवसाद के अलावा भी अन्य परेशानी लेकर लोग सदर अस्पताल के पोस्ट कोविड ओपीडी में आ रहे हैं. पोस्ट कोविड इंचार्ज डॉ अजित ने कहा कि पिछले 15 दिनों में 300 से ज्यादा मरीज ओपीडी में परामर्श के लिए आ चुके हैं. इसमें 7 मरीज को भर्ती करने की नौबत आयी है. अभी भी सदर अस्पताल के पोस्ट कोविड वार्ड में 3 मरीज का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि ओपीडी में पहुंचे सभी मरीज कोरोना से ठीक होने के बाद विभिन्न लक्षण लेकर पहुंचे थे. सभी का एक्सरे, सीटी स्कैन और डी डायमर टेस्ट कराया गया. पोस्ट कोविड ओपीडी में 300 में 20% करीब 60 मरीजों का खून मोटा पाया गया. आगे चलकर ये हार्ट अटैक का कारण बनता है. चिन्हित मरीजों को खून पतला करने की दवा दी गई है.

अब तक म्यूकर माइकोसिस के आधा दर्जन संदिग्ध मिल चुके

पोस्ट कोविड ओपीडी के इंचार्ज डॉ अजित ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान पिछले 15 दिनों में आधा दर्जन मरीज में म्यूकर माइकोसिस के भी लक्षण दिखे. ओपीडी में आने के बाद लोगों ने बताया कि आंख के नीचे खुजली, जबड़े में सूजन की समस्या थी. चूंकि सदर अस्पताल में एमआरआई, सिटी व अन्य जांच की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज को ब्लैक फंगस का संदिग्ध मानते हुए रिम्स रेफर किया गया.

क्या करें

-अगर खांसी है तो गर्म पानी में नमक डालकर गार्गल करें. मास्क, हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें. -सांस लेने का एक्सरसाइज, मेडिटेशन करें, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें. -यदि पहले से किसी तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं तो उसकी दवा लेना शुरू कर दें. -कोरोना से रिकवर होने के कम से कम 14 दिनों के बाद ही दूसरों के संपर्क में आए. इतने दिन खुद को आइसोलेट कर के रखें. -कोविड संक्रमण से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज के एक सप्ताह के बाद किसी चिकित्सक से जरूर मिले और एक बार अपना ब्लड जांच जरूर कराएं. -वैसे मरीज जिन्हें पहले से हार्ट की बीमारी है, वे शुरुआत में थोड़ा-थोड़ा ही व्यायाम करें और बाद में समय को 5-10 मिनट बढ़ाएं.

क्या ना करें

-ठीक होने के तुरंत बाद लोगों के बीच ना जाएं. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें. -बहुत जटिल और ज्यादा थकान वाली एक्सरसाइज ना करें. -धूम्रपान न करें. -शराब का सेवन ना करें. -ज्यादा मात्रा में मिठाई का सेवन ना करें. कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में मधुमेह की शिकायत देखने को मिल ही है. -बिना मतलब के छोटी-छोटी बातों का तनाव ना लें. खुद को स्ट्रेस फ्री रखने की कोशिश करें.

सदर अस्पताल के 6 विभागों में आज से शुरू हुआ ओपीडी

आज से सदर अस्पताल के 6 विभाग के ओपीडी की सेवा की शुरुआत हो गयी है. पहले दिन मेडिसिन विभाग में सर्दी, खांसी, बुखार और मौसमी बीमारी की शिकायत लेकर 9 मरीज ओपीडी में पहुंचे. जबकि ईएनटी ओपीडी में 14, आई ओपीडी में 2, डेंटल ओपीडी में 11 मरीजों ने अपना इलाज करवाया. सबसे अधिक 21 मरीज पोस्ट कोविड ओपीडी में पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें-डायरिया">https://lagatar.in/protection-from-diarrhea-40-lakh-packets-of-free-ors-will-be-distributed-among-children-in-jharkhand-all-phc-chc-on-alert/85693/">डायरिया

से सुरक्षा: झारखंड में बच्चों के बीच बांटे जाएंगे निशुल्क ORS के 40 लाख पैकेट, अलर्ट पर सभी PHC-CHC
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही