Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3000 फुटपाथ दुकानदारों ने किया घेरा निगम कार्यालय, वेंडिंग जोन की मांग पर अड़े

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के 3000 फुटपाथ दुकानदारों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर बवाल काटा. गरीब फुटपाथ दुकानदार संघ के बैनर तले हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने फुटपाथ दुकानदार जमा हो गए और जुलूस की शक्ल में हजारीबाग नगर निगम कार्यालय पहुंचे. आक्रोशित फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद की. फुटपाथ दुकानदारों ने कहा कि वर्षों से उनके पूर्वज हजारीबाग शहर की सड़कों के किनारे दुकान लगाते आ रहे हैं. नगरपालिका से हजारीबाग नगर निगम में तब्दील हो गया, लेकिन फुटपाथ व्यवसायियों के लिए वेंडिंग जोन की व्यवस्था नहीं की गई. जब भी जिला प्रशासन और नगर निगम को सड़क जाम नजर आती है, तो फुटपाथ दुकानदारों पर अपना बुलडोजर चला देते हैं. यही नहीं सड़क किनारे दुकान लगाने पर पुलिस के जवान भी उन लोगों के साथ गलत व्यवहार करते हैं. कई बार तो उन लोगों के सामान सड़क पर फेंक दिए जाते हैं. इस कारण उन लोगों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है. उन लोगों ने अपनी फरियाद कई बार वरीय पदाधिकारियों के पास लगाई. लेकिन उन लोगों के लिए वेंडिंग जोन नहीं बनाया गया. फुटपाथ व्यवसायियों को सिर्फ सपना दिखाया जाता है कि जल्द ही वेंडिंग जोन दिया जाएगा. नगर निगम को सुव्यवस्थित किया जा रहा है. शहर में स्थान चिह्नित कर दिया जा रहा है, ताकि रोजगार चल सके.

फुटपाथ दुकानदारों के आंदोलन को म‍िला भाजपा का साथ

फुटपाथ दुकानदारों के आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिला. भारतीय जनता पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव भी आंदोलनकारियों के साथ निगम दफ्तर का घेराव करने के लिए पहुंच गए. वहां उन्होंने कहा कि उनकी वार्ता पदाधिकारियों से हो रही है, जल्द ही इस पर सकारात्‍मक प्रयास किया जाएगा. फुटपाथ व्यवसायियों को रोजगार करने के लिए निश्चित स्थान दिए जाने के प्रयास क‍िये जाएंगे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-cracks-started-falling-pitch-started-crumbling-2-5-km-road-built-in-1-63-crores-did-not-last-even-for-three-years/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : पड़ने लगी दरार, उखड़ने लगी पिच, तीन साल भी नहीं चली 1.63 करोड़ में बनी ढाई किमी सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही