Search

 
 
 

30,000 करोड़ का प्रोजेक्ट, अडानी ने लगाई सबसे बड़ी बोली, लार्सन एंड टुब्रो को दी मात

 
Mumbai : गौतम अडानी की कपंनी ने लार्सन एंड टुब्रो को मात देते हुए बांद्रा वर्ली के पास बांद्रा रिक्लेमेशन में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) की 24 एकड़ भूमि के रि डेवलपमेंट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है. खबर है कि दिग्गज कंपनी मानी जाने वाली लार्सन एंड टुब्रो को पीछे छोड़ते हुए अडानी रियल्टी  सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी बन गयी है.                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
   

       अडानी रियल्टी की  23.15 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश            

जानकारी के अनुसार अडानी रियल्टी ने राज्य सरकार निकाय को 23.15प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश की है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा परियोजना के राजस्व का 18 प्रतिशत हिस्सा पेश किये जाने की सूचना है. इस डील पर अंतिम फैसला महाराष्ट्र राज्य् सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा लिया जाना है.

यह सरकारी प्रोजेक्ट 30,000 करोड़ का है

जैसी कि जानकारी है, MSRDC ने माहिम खाड़ी के सामने और सी लिंक एप्रोच रोड के किनारे प्रमुख भूमि पार्सल के लिए बोलियां आमंत्रित कीं हैं, जिसमें एक कास्टिंग यार्ड और MSRDC ऑफिस है. यह भूखंड डेवलपमेंट में कमर्शियल और आवासीय उपयोग के लिए आवंटित है. इसकी अनुमानित लागत 30,000 करोड़ रुपये बताई गयी है. इस भूमि पार्सल में संभावित डेवलपमेंट एरिया 45 लाख वर्ग फुट का है.

आवासीय कीमतें  83,000 रुपये प्रति वर्ग फीट आंकी गयी है

भूमि पार्सल में 45 लाख वर्ग फुट के संभावित डेवलपमेंट एरिया (बांद्रा रिक्लेमेशन) में आवासीय कीमतें लगभग 83,000 रुपये प्रति वर्ग फीट आंकी गयी हैं. बोली की शर्तों पर नजर डालें तो अडानी रियल्टील को MSRDC के साथ परियोजना से मिले 8,000 करोड़ रुपये या 23.15 फीसदी सकल राजस्व में से अधिक हिस्सा शेयर करना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही