Search

चोरी के 309 बैग सर्फ बरामद, दो गिरफ्तार, डीएसपी ने बतायी- सर्फ चोरी और व्‍यवसायी की मौत की पूरी कहानी

ट्रक चालक की मिलीभगत से 10 जनवरी को हजारीबाग के व्यवसायी ने डेमोटांड़ में किया था माल खाली Hazaribag : हजारीबाग सदर थाना की पुलिस ने बड़कागांव के शुभम अग्रवाल उर्फ सोनू, पिता : हीरालाल अग्रवाल के घर से 309 बोरा घड़ी कंपनी का सर्फ बरामद किया है. वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें शुभम अग्रवाल के अलावा गिरिडीह स्थित उपरैली राजधनवार निवासी संजीत कुमार उर्फ संजीत साव पिता : वासुदेव साव शाम‍िल है. दोनों पर चोरी का सर्फ खपाने का आरोप है. इस संबंध में सदर डीएसपी महेश प्रजापति ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 13 जनवरी को रायपुर गुढ़ियारी निवासी मनोज कुमार सेठी ने आवेदन दिया था. इसमें रायपुर से 1200 बोरा घड़ी सर्फ लदा ट्रक सीजी 04 एल जेड 5088 रांची के लिए निकला था. मगर ट्रक रांची नहीं पहुंचा. उसका चालक महेंद्र राम पिता : नारायण राम गिरिडीह जिले का रहने वाला है. पुल‍िस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू की. कई लोगों को ह‍िरासत में लेकर पूछताछ भी की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-resentment-is-flourishing-among-the-businessmen-the-shadow-is-sorrow-and-anger/">हजारीबाग

: व्यवसायियों में पनप रहा आक्रोश, छाया है गम और गुस्सा

डीएसपी ने बतायी सर्फ चोरी और व्‍यवसायी की मौत की दास्‍तान 

डीएसपी महेश प्रजापति ने बताया क‍ि गिरफ्ताार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले. बताया कि ट्रक पर लदा सर्फ रांची में नहीं उतार कर 10 जनवरी की रात ही हजारीबाग के डेमोटांड़ में उतार लिया गया था. वह सर्फ कानी बाजार निवासी सुनील गुप्ता की दुकान में रखा है. इस आधार पर 14 जनवरी को सदर थाना कांड संख्या 30/23 दर्ज किया गया. फिर जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई. अनुसंधान के क्रम में विशेष टीम अपने साथ कंपनी के प्रतिनिधि को लेकर सुनील गुप्ता की दुकान पर पहुंची. पूछताछ की. सुनील गुप्ता की ओर से बताया गया कि सर्फ बड़कागांव के शुभम अग्रवाल उर्फ सोनू से खरीदे थे. लेकिन गड़बड़ मामला होने के कारण शुभम अग्रवाल को लौटा दिए थे. इसके बाद अनुसंधान टीम ने सुनील गुप्ता को साथ चल कर शुभम अग्रवाल का घर दिखाने को कहा था. सुनील गुप्ता को साथ लेकर आए तो कंपनी के लोगों ने बताया कि रवि स्टोर में भी चोरी का सर्फ है. तलाशी में वहां से 12 किलो सर्फ बरामद हुआ. रवि स्टोर के मालिक आशीष अग्रवाल पिता : सुरेंद्र अग्रवाल बिंदेश्वरी पथ कुम्हार टोली निवासी से पूछे जाने पर वहां सुनील गुप्ता की ओर इशारा करते हुए सर्फ देने की बात कही.

खुद को फंसता देख भागने लगे सुनील गुप्‍ता, छत से गिरकर हो गए थे घायल 

डीएसपी ने बताया क‍ि रव‍ि स्‍टोर के माल‍िक आशीष अग्रवाल के बयान देने के बाद सुनील गुप्ता घबरा गए. खुद को फंसता देख भागने लगा. भागने के दौरान इंद्रलोक के पीछे किसी छत से गिरकर सुनील गुप्ता जख्मी हो गये, जिसकी सूचना पाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

संजीत साव की न‍िशानदेही पर 309 बोरा सर्फ बरामद 

[caption id="attachment_531310" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/baramad_131.jpg"

alt="309 बोरा सर्फ बरामद " width="1280" height="720" /> 309 बोरा सर्फ बरामद[/caption] डीएसपी ने बताया क‍ि अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर राजधनवार के संजीत कुमार उर्फ संजीत साव को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बड़कागांव में रखे गोदाम से 309 बोरा चोरी की घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यवसायियों से पूछे जाने पर मामला प्रकाश में आया कि संजीत कुमार उर्फ संजीतबड़कागांव के शुभम अग्रवाल उर्फ सोनू की मिलीभगत से सर्फ को डेमोटांड़ से उतारकर रखवाया. 11 और 12 जनवरी को शुभम अपार्टमेंट निवासी शुभम अग्रवाल एवं सुनील गुप्ता की मिलीभगत से चोरी के सर्फ में से 350 बोरी सुनील गुप्ता अपनी दुकान में ले गए एवं 450 बोरी शुभम अग्रवाल अपने बड़कागांव स्थित गोदाम में ले गए. शेष 400 बैग ट्रक ड्राइवर ने हजारीबाग पहुंचने से पहले ही कहीं बेच चुका था. 13 जनवरी को सुनील गुप्ता ने बड़कागांव के शुभम अग्रवाल से 150 बैग फिर मंगवाया था.बड़कागांव में चोरी गए शेष माल की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कांड में संलिप्त चालक ट्रक को तोरपा क्षेत्र में लावारिस हालत में छोड़ दिया, जिसे बरामद कर थाने में सुरक्षित रखा गया है. इसे भी पढ़ें : द‍िल्‍ली">https://lagatar.in/delhi-womens-commission-chairperson-swati-maliwal-misbehaved-dragged-by-car/">द‍िल्‍ली

मह‍िला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार से घसीटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp