Search

 
 
 

अफसर खेल रहे चिट्ठी-चिट्ठी, झारखंड के एनडीए सांसदों संग पीएम आज करेंगे मंथन, शहर के बीचो-बीच एक और ‘झिरी’ बनाने की तैयारी, कोल्हान विवि में होगी साइबर सुरक्षा व छऊ की पढ़ाई, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन का बड़ा आरोप समेत कई  अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की ओर से विधायकों को दिए गए आश्वासन अफसरों के चिट्ठी-चिट्ठी के खेल में उलझ कर रह गए हैं. बजट सत्र में सरकार ने सदन में जो आश्वासन दिए थे उनमें से सिर्फ 25 फीसदी ही पूरे हो सके हैं. आश्वासनों पर सिर्फ सफाई ही दी गई है. न वक्फ बोर्ड बना, न कॉलेज हस्तांतरित हुए और न ही जनजातीय परिवारों को वन पट्टा मिल पाया. ज्यादातर मुद्दे महीनों बाद भी फाइलों से बाहर नहीं निकल सके हैं और अफसर चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड के एनडीए सांसदों के साथ बैठक करेंगे. इनमें भाजपा के 11 और आजसू के एक सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल रहेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी बैठक में हिस्सा लेंगे. वह भी रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए. अभी रातू रोड के झिरी के डंपिग यार्ड से लोगों को राहत नहीं मिली है. आसपास के लोगों को असहनीय बदबू से निजात नहीं मिली है. मगर इसी बीच नगर निगम ने अघोषित रूप से शहर के बीचो-बीच एक और ‘झिरी’ बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है. कई वर्षों से यहां नगर निगम के द्वारा कचरा डंपिग और बड़ा तालाब से निकलने वाले जलकुंभी को डंप कर रहा है. कचरा लगातार डंप किए जाने के कारण इसकी जमीन करीब पांच फीट ऊंची हो गई है. जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. कोल्हान विश्वविद्यालय में अब साइबर सुरक्षा और छऊ नृत्य की पढ़ाई शुरू होगी. राज्य सरकार के निर्देश पर विश्वविद्यालय में जल्द ही नए कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इनमें उक्त दोनों कोर्स भी शामिल हैं. हालांकि, विश्वविद्यालय की ओर से अभी इसका सिलेबस तैयार नहीं किया गया है, लेकिन नए कोर्स के रूप में उक्त दोनों विषयों का चयन कर लिया गया है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-71.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-68.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-64.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-59.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-50.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-51.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/7-35.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-63.jpg"

alt="" width="1600" height="1236" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही