Search

 
 
 

रक्तदान शिविर में 31 लोगों ने किया ब्लड डोनेट, 21 पौधे भी लगाये

 
Ranchi : जीवनदान संस्था, लायंस क्लब और हरमू हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को कांके रिंग रोड स्थित डॉ प्रणिता इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 31 यूनिट ब्लड कलेक्शन हुआ. दीप जलाकर रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई. हरमू हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुहास तेतरवे ने कहा कि हर किसी को अपने जीवन के सबसे खास दिन में रक्तदान करना चाहिए. जन्मदिन, सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन आदि पर रक्तदान करने से समाज में अच्छा संदेश जाता है. लोग रक्तदान के प्रति काफी प्रेरित होते है. बताते चले की यह रक्तदान शिविर जीवनदान संस्था के संस्थापक अमन मिश्रा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया गया था. अमन मिश्रा ने जन्मदिन के मौके पर अपना 34वां रक्तदान पूरा किया.

किया गया पौधरोपण 

इधर, रक्तदान के बीच में इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कैंपस में 21 अलग अलग तरह के पौधे भी लगाए गए. पौधरोपण के साथ समाज को हरा भरा रखने का संदेश भी दिया गया. मौके पर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर धीरज पांडेय, लायंस क्लब के विकास पुष्पराज, अभय मिश्रा, डॉ अभिषेक रंजन, वेंकटेश पाठक, अनादि सत्यम, शेखर सुमन, डॉ राजनंदिनी व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-in-koderma-dhanbad-hazaribagh-no-grand-alliance-can-be-effective-without-left-parties/">लोकसभा

चुनाव : कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग में वामदलों के बिना कोई महागठबंधन नहीं हो सकता कारगर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही