Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के 31 विहिप कार्यकर्ता आस्था ट्रेन से जाएंगे अयोध्या

Advertisement
Advertisement
Sindri : देश भर से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को भगवान श्रीराम के बाल्यरूप का दर्शन करने अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. सभी कार्यकर्ता 3 फरवरी को अयोध्या धाम पहुंचेंगे. उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के धनबाद जिला मंत्री सह यात्रा प्रभारी सोनू गिरी ने बताया कि झारखंड से लगभग 1380 कार्यकर्ता आस्था ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. इनमें धनबाद जिला के 31 कार्यकर्ताओं को रेलवे ने यह तोहफा दिया है. इनमें सिंदरी से धनबाद जिला प्रभारी प्रभारी सोनू गिरी, सोनू सिंह, सिंटू कुमार, रंजीत कुमार निषाद, देव कर्मकार, अमन कुमार ठाकुर, करण महतो, प्रकाश कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी  कार्यकर्ताओं को रेलवे ने मोबाइल के माध्यम से सूचित किया है. स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी. वहां से चक्रधरपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर होते हुए वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी. यहां 4 घंटे विश्राम के बाद अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी. भगवान के दर्शन के बाद अयोध्या से 4 फरवरी की देर शाम यह ट्रेन वापस लौटेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-zip-vice-president-staged-protest-against-irregularities-in-selection-of-beneficiaries-of-abua-awas/">धनबाद

: अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में गड़बड़ी के खिलाफ जिप उपाध्यक्ष ने दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही