Search

 
 
 

रांची में 588 और चतरा में 312 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में लिया भाग

 
Ranchi: झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 28 और 29 जून को आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एकलव्य केंद्रों) के लिए चयन ट्रायल आयोजित है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला एवं लोहरदगा जिले में स्वीकृत नए केंद्रों के लिए शुक्रवार को 588 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया. चयन ट्रायल का आयोजन मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम में किया गया था. जिसमें बैडमिंटन के 14, फुटबॉल के 165, तीरंदाजी 65, हॉकी 297 खिलाडि़यों ने भाग लिया. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर-लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया गया. जिसमें पहले दिन विभिन्न जिला के 237 बालक एवं 75 बालिकाओं समेत 312 खिलाड़ियों ने भाग लिया.
चयन मानक के आधार पर बैटरी एवं स्कील टेस्ट पर खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया. रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह और चतरा जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय ने कहा कि जो बच्चे अभी तक प्रतिभा चयन में वंचित रह गए हैं वो 29 जून के प्रतिभा चयन में भाग ले सकते हैं. रांची में चयन के दौरान विभाग के प्रशिक्षक भरत कुमार साहू, संजू कुमार, सौरभ कुमार, अंजलूस तिर्की, वीणा केरकेट्टा, करम मुंडा, जेम्स पूर्ति, काली चरण महतो, करुणा पूर्ति,सोना राम चाम्पिया, गोपाल तिर्की, रेमेण्ड मिंज, राजू साहू, तपन कुमार राउत, हरीश कुमार, शिशिर कुमार सहित कई अन्य प्रशिक्षक के साथ विभाग के बिरसी मुंडू, मुकेश कुमार और चतरा में जिला खेल समन्वयक चतरा प्रेरणा मिश्रा, सुशीला कुमार, बासुदेव उरांव, हेमंत कुमार, जुनैद खान सभी खेल संघ के अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-approval-of-40-proposals-including-200-units-of-free-electricity-to-domestic-consumers-increase-in-dearness-allowance-of-state-employees/">झारखंड

कैबिनेट: घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली,राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सहित 40 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही