Search

 
 
 

लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल के 312 छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 
Ranchi : लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल के 312 छात्रों और 7 शिक्षकों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. स्कूल के प्रिंसिपल भी इसमें शामिल रहे. भ्रमण इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मेनेजमेंट में कराया गया. संस्थान के आधारभूत संरचना दर्शन के दौरान छात्रों को संस्थान के बीएससी इन एच एंड एचए, डिग्री पाठ्यक्रम व लघु पाठ्यक्रमों से संबंधित सभी विभागों की जानकारी दी गयी. इस क्रम में फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस एंड हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट में पढ़ाये जा रहे पाठयक्रमों की विभागवार व्यावहारिक क्लासेज का आयोजन किया गया.

छात्रों  ने होटल मैनेजमैंट से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे

इस क्रम में होटल मैनेजमेंट कोर्स के बाद होटल उद्योग, विमानन उद्योग, क्रूज लाइनर, रसोई प्रबंधन, सरकारी क्षेत्र के विभिन्न विभाग सहित अन्य सभी सेवा क्षेत्रों में कैरियर बनाने से संबंधित जानकारी छात्रों को दी गयी. उपस्थित छात्रों के द्वारा होटल मैनेजमैंट से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गये, जिनका उत्तर भी दिये गये. आईएचएम के प्रिंसिपल डॉ भुपेश कुमार और विनीत सिन्हा ने छात्रों को सभी जानकारियां दीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही