Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में 48 घंटे में 313 कोरोना संक्रमितों की मौत, पटना में 82 की मौत

Patna: बिहार में कोरोना हर दिन पांव पसार रहा है. हजारों लोग अबतक कोरोना की जद में आ चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है. बात करें पिछले 48 घंटे कि तो बिहार में 313 लोगों की जिंदगी कोरोना ने लील ली है. अकेले पटना में 82 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है जिनमें अन्य जिलों में 231 लोगों की मौत हुई है. मगध, भोजपुर और सारण में 97 लोगों को कोरोना की मौत हुई है.

वहीं बेगूसराय, रोहतास और नालंदा में 12-12, गया और सीवान में दस-दस, गोपालगंज में लोगों की नौ की मौत हुई है. इसके अलावा औरंगाबाद और कैमूर में सात-सात मरीजों की जान चली गई. जबकि सारण और बक्सर में छह-छह, वैशाली में पांच, जहानाबाद में तीन और अरवल और भोजपुर में एक-एक को मरीजों की मौत हुई है. हालांकि, नालंदा के तीन और वैशाली के एक मरीज की पटना में मौत हुई है.

भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 48 घंटे में इलाज के दौरान 17 मरीजों की मौत हुई है. इनमें भागलपुर के 10, बांका के तीन, मुंगेर के दो, खगड़िया व किशनगंज के एक-एक मरीज थे. पिछले दो दिनों में लखीसराय में 11, सुपौल में चार, जमुई में चार, अररिया में दो, पूर्णिया में दो, मुंगेर में तीन, खगड़िया में चार और सहरसा में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही