Search

 
 
 

Deoghar News: सावन की पहली सोमवारी पर 3.17 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा का जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बाबा के जलाभिषेक के लिए सुबह से भीड़ लगातार बढ़ती रही.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बाबा के जलाभिषेक के लिए सुबह से भीड़ लगातार बढ़ती रही. सावन के पांचवे दिन यानी पहली सोमवारी को 3 लाख 17 हजार 494 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 2 लाख 5 हजार 236 एवं आंतरिक अर्घा से एक लाख 12 हजार 258 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया.

इसे भी पढ़ें: 

'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरी बाबानगरी शिवमय हो गई. बिहार के साथ-साथ देश के कई राज्यों से पहुंचे लाखों कांवरिए और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलार्पण के लिए लंबी कतारों में नजर आए.

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु जलार्पण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मंदिर परिसर, क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवगंगा, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. भीड़ पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वहीं, भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, चरणबद्ध प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी लागू की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही