Search

 
 
 

हजारीबाग: झामुमो ने शहीद जयबीर महतो का 31वां शहादत दिवस मनाया

 
Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा चुरचू प्रखंड कमेटी ने शुक्रवार को शहीद जयबीर महतो का 31वां शहादत दिवस मनाया. सबसे पहले बहेरा स्थित 45 कांटा शहीद स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चरही चौक के पास स्थित जयबीर महतो की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया. इसके पश्चात केंद्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू, संयोजक सदस्य नीलकंठ महतो, प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण महतो ने शहीद जयबीर महतो के परिजनों को साड़ी, धोती, गमछा देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव राजकुमार महतो, संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष बाल कुमार महतो, रबींद्र कुमार, दशरथ महतो, प्रखंड सचिव आनंद मरांडी, प्रदीप दिलेश्वर महतो, राजकुमार करमाली, केंद्रीय सचिव सोनाराम मांझी, मुकुंद रविदास, अरुण महतो आदि उपस्थित थे. साथ ही मांडू के पूर्व विधायक जेपी पटेल ने भी अपने समर्थकों के साथ शहीद जयबीर महतो का शहादत दिवस मनाया. चरही चौक स्थित शहीद जयबीर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पटेल ने जयबीर महतो के परिजनों से मिलकर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर ईश्वर महतो, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, बहेरा मुखिया देवकी महतो, कांग्रेस जिला महा सचिव जेपी यादव, प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व उप प्रमुख चोलेश्वर महतो, आरिफ अंसारी, उप मुखिया अभिजीत सिंह, उप मुखिया शिवचंद मुर्मू, मुस्लिम अंसारी, महादेव रविदास, अर्जुन राणा, राहुल पासवान, विकास कुमार, हीरामन पटेल, गुरु प्रसाद साव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - ड्रग्स">https://lagatar.in/congress-wants-to-take-the-youth-into-the-dark-world-of-drugs-amit-shah/">ड्रग्स

तस्करी का कांग्रेस कनेक्शन, BJP हमलावर, शाह बोले-युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही