Search

 
 
 

झारखंड से चेन्नई चूड़ी फैक्टरी में काम करने जा रहे 32 बच्चों का रेस्क्यू

 
Ranchi : झारखंड से चेन्नई चूड़ी फैक्टरी में काम करने जा रहे 32 बच्चे का रेस्क्यू किया गया. साथ ही 7 तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं. सभी बच्चे नाबालिग है. इसको लेकर बुधवार को जानकारी देते हुए चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने बताया कि 32 बच्चे का रेस्क्यू आसनसोल रेलवे स्टेशन पर किया गया है. सभी नाबालिग देवघर झारखंड के रहने वाले हैं. सभी बच्चों को तस्कर झारखंड से चेन्नई में लेकर जा रहा था. इसी दौरान चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची और जस्ट राइट्स आश्रय एनजीओ जसीडीह की सूचना पर कार्रवाई की गई है. इस मामले में आगे की जांच जारी है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुछ ऐसे हॉटस्पॉट जिले हैं, जहां हर साल मानव तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इन जिलों में साहिबगंज, रांची, खूंटी, चाईबासा और सिमडेगा शामिल हैं. यहां से सबसे अधिक युवतियां व महिलाओं की तस्करी होती हैं. मानव तस्करी की शिकार लड़कियों को दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पुणे जैसे महानगरों में तस्करी करके उन्हें बेच दिया जाता है. जहां इन लड़कियों को महानगरों में किसी घरों में नौकरानी या यौन संबंधी अपराधों में शामिल करा दिया जाता है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-secretariat-service-association-election-3-candidates-jumped-into-the-fray-for-the-post-of-president/">झारखंड

सचिवालय सेवा संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के 3 उम्मीदवार मैदान में कूदे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही