Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग से 33 तीर्थयात्री द्वारिका और सोमनाथ दर्शन के लिए हुए रवाना

Hazaribagh : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए द्वारिका एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा का एक जत्था सोमवार को समाहरणालय परिसर से हटिया रेलवे स्टेशन तक के लिए रवाना हुआ. इस तीर्थ दर्शन यात्रा में हजारीबाग जिला से कुल 33 तीर्थयात्रियों में 11 महिला और 22 पुरूष शमिल हैं. सभी नोडल अधिकारी सरोज कुमार मालाकार और गोपाल राम की देखरेख में विदा किए गए. तीर्थयात्री 20 से 27 मार्च तक दोनों स्थलों का भ्रमण करेंगी. पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस तीर्थ दर्शन योजना के रवानगी को लेकर जिला योजना पदाधिकारी और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इसे भी पढ़ेंयह">https://lagatar.in/this-country-does-not-belong-to-adani-only-it-belongs-to-the-poor-and-farmers-rahul-gandhi/">यह

देश सिर्फ अडाणी का नहीं, गरीबों और किसानों का है : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही