Search

 
 
 

चिराग पासवान की सुरक्षा में तैनात होंगे 33 सुरक्षागार्ड, मिलेगी जेड कैटेगरी सुरक्षा

 
Patna :  रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान प्रदेश की सियासत में लगातार एक्टिव रहते हैं. नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार आवाज भी बुलंद करते आए है.  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चिराग पासवान काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा सदस्य चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की VIP सुरक्षा दी है. ये सुरक्षा उन्हें बिहार में दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर पासवान को ये सुरक्षा दी गई है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-grand-kalash-yatra-on-the-foundation-day-of-shiv-kali-temple/">आदित्यपुर

: शिव काली मंदिर की स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा

सुरक्षा में तैनात होंगे कुल 33 सुरक्षागार्ड

सूत्रों के मुताबिक जेड श्रेणी के तहत चिराग पासवान की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे. राजनीतिक जानकार चिराग पासवान को VIP सुरक्षा दिए जाने के राजनीतिक मायने भी लगा रहे हैं. आने वाले कैबिनेट विस्तार में चिराग पासवान को बड़ी जिम्मेदारी केंद्र सरकार में मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं. चिराग पासवान को Z कैटेगरी की सुरक्षा केन्द्र सरकार ने दी है, कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री से चिराग पासवान ने मुलाकात की थी तो उसी समय से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि चिराग पासवान से सत्ता पक्ष खुश है और उनको सरकार में जगह मिल सकती है. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-jyoti-sati-hill-decorated-a-fair-will-be-held-on-january-17/">बहरागोड़ा

: ज्योति सती पहाड़ी सज धज कर तैयार, 17 जनवरी को लगेगा मेला
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही