Search

 
 
 

चतरा पुलिस की कैलू गैंग के विरुद्ध  कार्रवाई, अपराधकर्मी गिरफ्तार, लूट की बाइक बरामद

 
Chatra :   पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके अपराधकर्मी कैलू पासवान गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी सचिन दास के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के अपराधकर्मी सोनू पासवान को गिरफ्तार किया है. सोनू की गिरफ्तारी हंटरगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से हुई है. साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मी  की निशानदेही पर पुलिस ने चतरा सदर थाना क्षेत्र के देवरिया इलाके से लूट की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक जब्त की है. इसे भी पढ़ें-चार">https://lagatar.in/ajit-kumar-sinha-appointed-as-vc-in-four-universities-and-pro-vc-in-two-ajit-kumar-sinha-became-vc-of-ru/">चार

यूनिवर्सिटी में VC और दो में नियुक्त हुए प्रो-वीसी, अजित कुमार सिन्हा बने RU के वीसी एसडीपीओ ने बताया कि विगत 28 मार्च को कैलू गैंग के अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर हंटरगंज थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान चतरा से परीक्षा देकर लौट रहे गायघाट निवासी कमलेश कुमार से हथियार के बल पर उनकी बाइक और नगदी की लूट की गयी थी. लूट की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने गैंग के चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने कैलू गैंग का लगभग खात्मा कर दिया है. एक दो अपराधकर्मी फरार हैं उन्हें भी गिरफ्तार कर जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही