Search

चाईबासा नगर परिषद में 34.59 प्रतिशत व चक्रधरपुर नगरपरिषद में 33.05 मतदान

Chakradharpur (Shambhu Kumar): झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए मतदान प्रक्रिया में दिन के 11 बजे के बाद तेजी आई. सुबह की धीमी शुरुआत के बाद, मतदाता सक्रिय हो गए. चाईबासा में दिन के 11 बजे तक 21.3% और चक्रधरपुर में 15.11% मतदान हुआ.
 
वहीं दिन के 11 बजे के बाद वोटर मतदान केंद्र पहुंचने लगे जिसके बाद तेजी आई.  दिन के एक बजे तक चाईबासा नगर परिषद में 34.59 प्रतिशत व चक्रधरपुर नगरपरिषद में 33.05 मतदान हुआ. बुजुर्गों ने भी घर से निकालकर अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया. मुस्लिम समुदाय के चल रहे रमजान के बावजूद मुस्लिम समुदाय के महिला पुरुष अपने बूथों पर जाकर मतदान केंद्र पहुंचे थे. 

Uploaded Image

चक्रधरपुर में इक्का-दुक्का जगह मतदान केंदों पर विवाद हुआ. जिसे अधिकारियों द्वारा सुलझा लिया गया. चक्रधरपुर में सांसद जोबा माझी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कारमेल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया. मतदान को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला के डीसी,एसपी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया. 

नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी मतदान केंदों पर अधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनाती की गई थी. वहीं पुलिस की ग्रस्त दल भी सभी केंदों का जायजा ले रही थी. दिन के एक बजे तक सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही