Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. नियुक्त होने वाले सभी शिक्षक राज्यभर के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए जायेंगे. स्कूलों में बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा देने हेतु स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. एनटीपीसी बड़कागांव की आउटसोर्सिंग ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या अमन साहू गिरोह के गुर्गों ने की थी. गिरोह के शूटर चंदन साव समेत अन्य अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. घटना के पीछे की मुख्य वजह लेवी थी. यह जानकारी हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. जॉइंट बिपरटाइट कमेटी ऑन कोल इंडस्ट्रीज ( जेबीसीसीआई) की 10वीं बैठक शुक्रवार 19 मई को कोलकाता में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी. इस बैठक में कोयला मजदूर वेतन समझौता फाइनल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. हालांकि, यूनियन नेता वेतन समझौता संपन्न होने को लेकर आश्वस्त नहीं दिखते. झारखंड में एक जून से बिजली महंगी हो जाएगी. आपको बिजली के लिए मौजूदा दरों से 25 से 75 पैसे प्रति यूनिट अधिक राशि अदा करनी पड़ सकती है. बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 के बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. मई के अंतिम सप्ताह में किसी भी दिन झारखंड विद्युत नियामक आयोग नया बिजली टैरिफ ऑर्डर जारी कर देगा. पुलिसकर्मियों की लापरवाही ने एक बेकसूर युवक को 19 महीने तक सलाखों के पीछे रहने को मजबूर कर दिया. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह असल आरोपी का हमनाम था. लगभग 19 माह बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती कुबूल की तो रांची सिविल कोर्ट ने बेकसूर युवक को बरी करने का आदेश दिया. वहीं, असल आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1.jpeg"
alt="" width="1046" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2.jpeg"
alt="" width="1359" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3.jpeg"
alt="" width="1341" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5.jpeg"
alt="" width="1342" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6.jpeg"
alt="" width="1316" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8.jpeg"
alt="" width="1600" height="1236" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/43-2.jpeg"
alt="" width="1157" height="1600" /> wpse_comments_template
Leave a Comment