Search

 
 
 

डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में मनाया गया 34वां स्थापना दिवस

 
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू का 34वां स्थापना दिवस मनाया गया. सोमवार को इस अवसर पर एलकेजी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर 2023 की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले तथा आईआईटी, नीट, क्लैट में क्वालिफाई करने वाले तथा सीयूईटी 2023 के नेशनल टाॅपर कात्यायनी मदेति को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक कुमार मनीष अरविंद ने विद्यालय की उपलब्धियों पर बधाई देते हुए विद्यार्थियों को सत्य और अच्छाई का मार्ग पर चलने की सलाह दी. कहा कि विद्या अर्जन स्वयं एक संस्कार है. विद्यार्थी लगन से पढ़ें और अनुशासन के मार्ग पर चलते रहें.

कई सफलताएं एवं उपलब्धियां हासिल की- सुशीला गुप्ता

डीएवी. बरियातू की अध्यक्षा सुशीला गुप्ता ने बताया कि 24 जुलाई 1990 को स्थापित विद्यालय डीएवी के ज्ञान और विज्ञान के उद्देश्य के पथ पर मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करते हुए एकेडमिक और को-करिक्युलर गतिविधियों में कई सफलताएं एवं उपलब्धियां हासिल की है. आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल गुप्ता, डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा, डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर कांके के प्राचार्य एसके सिन्हा, डीएवी पुंदाग के प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा , डीएवी हेहल के प्राचार्य एसके मिश्रा शामिल थे. इसे भी पढ़ें – इटकी">https://lagatar.in/itki-sanatoriums-building-and-road-will-be-renovated-44-lakhs-allocated/">इटकी

आरोग्यशाला के भवन व सड़क का होगा जीर्णोद्धार, 44 लाख आवंटित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही