Search

 
 
 

34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला :  CBI के समन पर गवाही के लिए पहुंचे पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा

 
Ranchi :  34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला की जांच वाली याचिका के शिकायतकर्ता पंकज कुमार यादव और सूर्य सिंह यादव CBI कोर्ट के समन पर गवाही के लिए आज गुरुवार को उपस्थिति हुए. शिकायतकर्ता पंकज यादव ने कोर्ट के समक्ष दिये अपने बयान में कहा है कि मैं सीबीआई की जांच और क्लोजर रिपोर्ट से सहमत नहीं हूं. पंकज ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने विधानसभा कमिटी की रिपोर्ट और विजिलेंस जांच को नजरअंदाज किया है. जिसमें प्रथम दृष्टया में भ्रष्टाचार और अनियमितता की बात कही गयी है. हम जल्द ही इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन फाइल करेंगे. अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी.

सीबीआई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट की है दाखिल

दरअसल सेंटर फॉर आरटीआई के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने राष्ट्रीय खेल में हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण व स्पोर्ट्स उपकरण की खरीद में हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. वहीं सूर्य सिंह बेसरा व सुशील कुमार ने भी अलग-अलग याचिका दायर करते हुए राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले की जांच की मांग की थी. जिसपर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया. खेल घोटाले में ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष आरके आनंद, मधुकांत पाठक, एमएस हासमी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था. सीबीआई जांच से पहले इस मामले की जांच एसीबी कर रही थी. कोर्ट ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान जांच में देरी को लेकर एसीबी को भी फटकार लगायी थी. सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही