Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी हजारीबाग के 35 बच्चों को नीट में मिली कामयाबी

आर्यन राज ने 99.86 और रूपाली ने 99 परसेंटाइल लाकर स्कूल का बढ़ाया मान Hazaribagh : डीएवी पब्लिक स्कूल कैनरी हिल हजारीबाग के छात्र-छात्राओं ने नीट 2023 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय के कुल 35 बच्चों ने अखिल भारतीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस विद्यालय के आर्यन राज ने 99.86 परसेंटाइल प्राप्त किया है. वहीं रूपाली ने 99 परसेंटाइल लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं में अमन, पूजा, कासफी, हिमांशु, सृष्टि, मुजना, राजनंदिनी, नीरज, विनायक, आदिती, अनुष्का, आकांक्षा, पलक, नेहा, पलक पल्लवी, रिया, आस्था, राखी, यशस्वी, श्रेयांश, अनुष्का, शगुन, दिशांत, शिवांगी, श्रेया, पुरुषोत्तम, संजना, सुहानी, काजल, गजाला, ऋषभ राज, उमंग और मनीषा कुमारी के नाम शामिल हैं. विद्यालय की टीचर इंचार्ज कविता पांडे ने कहा कि डीएवी के बच्चों ने काफी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो स्कूल के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि आर्यन राज ने अखिल भारतीय स्तर पर 2670 और अपने जेनरल कैटेगरी में 1559 रैंक लाकर न केवल डीएवी, बल्कि पूरे हजारीबाग का नाम रोशन किया है. छात्रों को बधाई देते हुए कविता पांडे ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में डीएवी के बच्चे इससे भी अधिक संख्या में इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे. इस सफलता पर अध्यक्ष जेके कपूर, निदेशक जेपी शूर, डीएवी झारखंड जोन डी की एआरओ डॉ. उर्मिला सिंह, स्थानीय प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन दिनेश खंडेलवाल, विद्यालय के प्रबंधक सहित शहर के गणमान्य लोगों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है. इस शानदार उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-former-rajasthan-cm-vasundhara-raje-reached-madhuban/">पीरटांड़

: मधुबन पहुंचीं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही