Search

 
 
 

Ranchi News: SDO कोर्ट से 35 अधिवक्ताओं को नोटिस, विरोध में 5 अगस्त को न्यायिक कार्य से रहेंगे दूर

रांची जिला बार एसोसिएशन ने एसडीओ कोर्ट के द्वारा 35 अधिवक्ताओं को नोटिस दिए जाने को गंभीरता से लिया है. एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने बताया कि एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग में कई निर्णय लिए हैं.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन ने एसडीओ कोर्ट के द्वारा 35 अधिवक्ताओं को नोटिस दिए जाने को गंभीरता से लिया है. एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही ने बताया कि एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग में कई निर्णय लिए हैं. इसके तहत 4 अगस्त को अधिवक्तागण कार्यपालक  न्यायालयों (Executive Magistrate Courts) में न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे. 

इसे भी पढ़ें: 

5 अगस्त को रांची जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर कार्यपालक (Executive) न्यायालयों एवं रांची सिविल कोर्ट सहित किसी भी न्यायालय में अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे. जबकि 6 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे आयोजित शोक सभा के पश्चात भी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे. 

 

शोक सभा के बाद पुनः आम सभा आयोजित कर आगे की रणनीति एवं आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे. आज हुई इस बैठक में व्यवहार न्यायालय, एसडीओ न्यायालय, डी.सी. न्यायालय, आयुक्त न्यायालय तथा अन्य न्यायालयों से संबंधित हाल ही में जारी नोटिस पर विचार किया गया. 

 

रांची जिला बार एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे संगठन द्वारा लिए गए निर्णयों का पूर्णतः पालन करें. संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आम सभा के निर्णयों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध संगठनात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. रांची जिला बार एसोसिएशन की आम सभा बार भवन के प्रथम तल स्थित सभागार में आयोजित हुई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही