Search

 
 
 

रोहतास जिले में बनाए जाएंगे 35 नए पुल

 
Patna: विकास को लेकर गंभीर नीतीश सरकार अब रोहतास जिले में आवागमन को बेहतर करने के लिए पुलों का निर्माण करेगी. मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत रोहतास जिले में 35 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा. इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इसके तहत सासाराम अनुमंडल में कुल 9 पुल बनाए जाएंगे. इसमें सासाराम के गिजवाही गांव में काव नदी पर 87 मीटर लंबा पुल बनेगा. वहीं धारूपुर में चौसा नहर पुल का 25 मीटर जीर्णोद्धार किया जाएगा. इसके अलावा रोतवां में चरनाढ गांव में 25 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा.

बिक्रमगंज अनुमंडल में 19 पुल बनाए जाएंगे

बिक्रमगंज अनुमंडल में सबसे अधिक 19 पुल बनाए जाएंगे. इनमें सूर्यपुरा प्रखंड में अगरेड खुर्द खदरा टोले में नहर पर 30 मीटर और कवई गांव में काव नदी पर 30 मीटर पुल, दावथ प्रखंड में अकोढ़ा आबादी टोला में ठोरा नदी पर 18 मीटर, इटवा बहुआरा में हैना रजवाहा पर 18 मीटर, रामनगर के लहठान रजवाहा में 16 फीट, और देवढी-शहिनाव के बीच ठोरा नदी पर 30 मीटर पुल, संझौली प्रखंड में बाजितपुर में काव नदी पर 18 मीटर पुल, काराकाट प्रखंड में चौगड़ी कला गांव में काव नदी पर 30 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा.

डेहरी अनुमंडल में 7 पुल बनाए जाएंगे

सासाराम अनुमंडल के बाद डेहरी अनुमंडल में 7 पुल बनाए जाएंगे. जिसमें चकंहा गांव में वास्तुविहार फेज 1 और 2 को जोड़ने के लिए 12 मीटर लंबा पुल, तिलौथू सरैया को जोड़ने वाली तुतही नदी पर 12 मीटर पुल, यदुनाथपुर थाना मोड़ में 15 मीटर पुल, परदा गांव (नौहट्टा) में तिटही नदी पर 20 मीटर पुल, सियालदाह रोड में पांछनावा नदी पर 45 मीटर पुल, चांदी रविदास टोला से चांदी में 35 मीटर पुल, बिसेनीकला के कोनहारा में 25 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा. नीतीश सरकार की कोशिश है कि सड़क संबंधी जो भी काम अधूरे हैं उसे पूरा कर लिया जाय. इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-between-naxalites-and-security-forces-in-sukma-district-three-naxalites-reported-killed/">छत्तीसगढ़

: सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर…तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही