Search

 
 
 

35 प्रतिभागियों को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग का मिला प्रशिक्षण

 
Ranchi : जन शिक्षण संस्थान रांची एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटर्नशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट नोएडा के प्रायोजित कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण चलाया गया. पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को अगरबत्ती उद्योग एवं डेयरी प्रोडक्ट से संबंधित उद्योगों का भ्रमण भी कराया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को उद्योग आधार पेन कार्ड के लिए आवेदन दिये. प्रशिक्षण का समापन समारोह में सफल प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि भूतपूर्व उपाध्यक्ष आईएमए तथा विकास भारती के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. इस अवसर पर विकास भारती के उपाध्यक्ष डॉ. रंजना चौधरी, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक निखलेश मैती, निस्बड के प्रशिक्षण समन्वयक मनीष कुमार मुंडा के साथ 35 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिला. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को व्यवसाय के हुनर लाभ-हानि व्यवसायिक परियोजना तथा वित्तीय संस्थानों की भूमिका एवं विपनन प्रबंधन कौशल की जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही