Search

 
 
 

धनबाद के 35 थाना को नहीं है अपना आशियाना

 
 राममूर्ति पाठक Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के 35 थाने व ओपी अब भी बेघर हैं. उनका अपना कोई आशियाना नहीं है. सरकारी उपक्रमों के रहमोकरम पर उनकी ओर से मुहैया कराए गए क्वार्टरों किसी तरह काम चलाया जा रहा है. रूरे जिले में कुल संख्या 58 थाने हैं, जिनमें 23 का संचालन शानदार सरकारी भवनों में हो रहा है. शेष थानों का संचालन बीसीसीएल, रेलवे, सेल भवन, कृषि बाजार, बीआईटी सिंदरी, डीवीसी, केएसएफ, सामुदायिक भवन तथा पंचायत भवन में हो रहा है. वहां किराया भले ही नहीं देना पड़ता है, मगर बिजली बिल का  भुगतान तो करना ही पड़ता है.

     जिनका है अपना भवन

जिन 23 थाना और आउटपोस्ट (ओपी) को अपना  भवन है, उनमें धनबाद, झरिया, जोड़ापोखर, सिंदरी, बलियापुर, गोविंदपुर, टुंडी, निरसा, चिरकुंडा, कतरास, राजगंज, तोपचांची, हरिहरपुर, बाघमारा, बैंक मोड़, धनसार, सरायढेला, कालू बथान ओपी, गल्फरबाड़ी, कपूरिया ( सभी ओपी ) यातायात थाना, एससी एसटी व महिला थाना  शामिल है.

      बीसीसीएल के क्वार्टरों में 27 थाने व ओपी

जानकारी के अनुसार जिले के 27 थाने व ओपी का काम बीसीसीएल के क्वार्टरों से संचालित होता है, जिनमें केंदुआडीह, पुटकी, जोगता, लोयाबाद, सुदामडीह, तिसरा, तेतुलमारी, बरोरा, महुदा, मधुबन, भूली ओपी, गोंदूडी, मुनीडीह, भागबांध, बोर्रागढ़, भौरा, अलखडीह थाना, लोदना , घनुआडीह, अंगारपथरा, रामकनाली, ईस्ट बसुरिया, भाटडीह, सोनारडीह, धर्माबांध, खरखरी (सभी ओपी)  एवं साइबर थाना शामिल हैं.

             अन्य भवनों में हैं 8 थाना व ओपी

[caption id="attachment_654576" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/krishi-bazar-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> कृषि बाजार समिति के भवन में बरवाअड्डा थाना[/caption] बरवाअड्डा थाना कृषि बाजार समिति के भवन में, पाथरडीह थाना सेल के भवन में, गोशाला ओपी बीआईटी सिंदरी के भवन में, मैथन ओपी और पंचेत ओपी डीवीसी के भवन में, कुमारधुबी ओपी केएसएफ के भवन में, मनियाडीह थाना सामुदायिक भवन में तथा पूर्वी टुंडी थाना का काम पंचायत भवन में चल रहा है.

कई थाने के भवन का हो रहा निर्माण: एसएसपी

एसएसपी संजीव कुमार ने स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ थानों का भवन बन चुका है, जहां काम भी हो रहा है. अभी पुलिस भवन निर्माण की ओर से कई थाने के भवन बनाए जा रहे हैं. निर्माण कार्य पूरा होते ही विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा.

  बीसीसीएल नहीं लेता किसी थाना से किराया: सुरेंद्र भूषण

बीसीसीएल के जीएम एडमिनिस्ट्रेशन सुरेंद्र भूषण ने बताया कि जिन क्वार्टरों में थाना चल रहा है, उनसे भाड़ा नही लिया जाता है. सिर्फ बिजली बिल का भुगतान उन्हें करना पड़ता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही