Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगल में फर्जी तरीके से चल रहे वनरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में 35 जवानों को मिल रही थी ट्रेनिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जंगल में फर्जी तरीके से चलाये जा रहे वनरक्षी प्रशिक्षण केंद्र का मामला जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा का है, जहां लेप्सर जंगल में फर्जी तरीके से वनरक्षी प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा था. मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस और वन विभाग ने बुधवार को इसका उद्भेदन किया. इसे भी पढ़ें- मोहन">https://lagatar.in/mohan-pandey-is-the-same-officer-whose-slogan-of-dgp-chor-was-echoed-in-the-assembly-while-living-in-piparwar/">मोहन

पांडेय वही अफसर हैं, जिनके पिपरवार में रहते विधानसभा में गूंजा था ‘डीजीपी चोर’ का नारा

35 जवानों को वनरक्षी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था

लेप्सर जंगल में चल रहे फर्जी वनरक्षी प्रशिक्षण केंद्र में पिछले तीन दिनों से 35 जवानों को वनरक्षी का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. लेप्सर जंगल के अंदर करीब दो एकड़ भूमि में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया था. पुलिस ने मौके पर वॉकी-टॉकी सहित वन विभाग का बोर्ड, बेड और खाद्य सामग्री सहित अन्य चीजें बरामद कीं. इस मामले में अनगड़ा वनपाल के बयान पर शमशाद अंसारी, अमित चौधरी और डा. सुशील कुमार सिन्हा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें- घूस">https://lagatar.in/in-the-case-of-taking-bribe-the-ssp-has-given-line-to-circle-inspector-mohan-pandey/">घूस

लेने के मामले में SSP ने सर्किल इंस्पेक्टर मोहन पांडेय को किया लाइन हाजिर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही